Hanuman Chalisa

स्लिपडिस्क में आजमाएं 5 घरेलू उपाय

Webdunia
स्लिप डिस्क, जिसे स्पाइनल डिस्क हर्निएशन भी कहा जाता है, कमर दर्द की एक बड़ी समस्या है। रीढ़ की हड्डी के चारों ओर की मांसपेशियों के लंबे समय तक कठोर एवं संकुचित होने से उस स्थान में ऐंठन और दर्द होता है और दबाव पड़ने के कारण रीढ़ की हड्डी के बीच की गद्दीदार डिस्क में दरार पड़ जाती है, तब यह समस्या पैदा होती है। खास तौर से लंबे वक्त तक एक ही स्थान पर बैठना अैर शारीरिक श्रम न करना, इसके लिए हानिकारक है। जानिए इसके 5 घरेलू उपाय -  
 
1 सरसों के तेल में लहसून की कलियां डालकर इसे गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तब कमर में इस तेल से मालिश करें। 

यह भी पढ़ें : बरसात में होने वाली 5 बीमारियां, जानें और बचें...
 
2 एक बाल्टी गरम पानी में एक कप सेंधा नमक डालकर घोल लें। नहाते समय इस पानी का प्रयोग करें। इससे कमर का दर्द कम होगा।

यह भी पढ़ें : 10 से ज्यादा बीमारियों का एक इलाज, कलौंजी का तेल



3 गरम पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और लेटकर कमर पर इसकी भाप दें। इससे दर्द में आराम होगा।
 
4 कुछ मात्रा में नमक लेकर हल्का गर्म करके इसकी पोटली बना लें। अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें। सिकाई से दर्द कम होने लगेगा।
 
5 खाने पीने में अदरक और लहसुन का प्रयोग ज्यादा करें, ये दोनों ही दर्द निवारक की तरह कार्य करते हैं। इसके अलावा दालचीनी और शहद का सेवन भी कमर दर्द कम करता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख