Hanuman Chalisa

ब्यूटी टिप्स : कैसे छुड़ाएं होली के गाढ़े रंग...

Webdunia
होली के बाद अगर आप खुद को रंग छुड़ाने की मशक्कत से बचाना चाहते हैं तो आपको होली के पहले से तैयारी करना होगी जो रंग उतर जाने तक चलेगी। तो करते हैं शुरुआत उन तरीकों की जिनसे आप खुद को रंगों से बचा पाएंगे। 
 
1. होली खेलने के पहले ही अपने चेहरे पर गाढ़ी क्रीम लगा लें चेहरा तैलीय तो दिखेगा लेकिन यकीन जानिए इसका सुखद परिणाम आपको तब मिलेगा जब आप रंग उतारने की कोशिश करेंगे। आप वैसलीन और फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, रंग आसानी से निकल जाएगा। 
 
2. अपने नाखुनों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर नेलपॉलिश गाढ़ी लगा लीजिए और उस पर कोई चिकना पदार्थ जैसे क्रीम। 
 
3. बालों में खूब सारा तेल डाल लीजिए। इससे बालों से रंग निकालना आसान होगा। 
 
4. अपने सारे शरीर पर तेल की मालिश कर लीजिए। इससे रंग निकालते वक्त मुश्किल नहीं आएगी। 
 
अगर आपने होली के पहले से अपनी तैयारी शुरु कर दी होगी तो होली खेलने के बाद भी आप को शांति रहेगी परंतु अगर आप से कोई चूक हो गई है तो घबराइए नहीं क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे उपाय जिनसे आप गाढ़े और चिढ़ पैदा करने वाले रंग भी आसानी से निकाल पाएंगे। 
 
1. मौसम ऐसा है कि गर्म पानी के इस्तेमाल का मन हो ही जाता है परंतु होली के रंग निकालने में गर्म पानी का उपयोग मत कीजिए बल्कि ठंडे पानी का इस्तेमाल सबसे बेहतर होगा क्योंकि रंग केमिकल्स से बने होते हैं और गर्म पानी से केमिकल्स में रिएक्शन हो सकता है। 
 
2. बालों पर तुंरत शैम्पू के इस्तेमाल करने से बचे क्योंकि केमिकल्स से भरे रंगों के बाद शैम्पू में होने वाले अन्य किस्म के केमिकल्स से बचने में ही समझदारी है। बेहतर होगा कि आप पहले बालों में अंडे और दही का पेस्ट लगाकर 45 मिनिट रहने दें। अब इस पेस्ट को निकालने के लिए आप शैम्पू का इस्तेमाल कीजिए। 
 
3. शैम्पू के अगले दिन बालों के लिए एक टॉनिक तैयार कीजिए। 2 चम्मच मैथीदाने, शिकाकाई पाउडर 6 चम्मच और आंवला पाउडर को 3 कप पानी में उबालकर ठंडा होने पर बालों में लगाइए। 
 
4. चेहरे पर से गाढ़ा रंग उतारने के लिए सीधे साबुन या फेसवाश से बेहतर होगा कि आप प्राकृतिक चीजों से चेहरा साफ करें। बेसन, दूध या दही और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और चेहरा धों लें। इस पेस्ट को निकालने में गुनगुना पानी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
5. अगर आप सीधे साबुन या फेसवॉश से चेहरा धोने का सोच रहे हैं तो बेहतर होगा नारियल तेल लगा लें। नारियल के तेल से रंग निकालने में आपको कम मेहनत करनी पड़ेगी। ध्यान रखें चेहरे को कोमलता से धोएं। रंग निकालने के लिए भी तेजी से रगड़ने से त्वचा को नुकसान हो सकता है तथा त्वचा की नमी में कमी आ सकती है।
 
6. आप पहले से अमचुर भीगा कर रख सकते हैं और इसके पानी से चेहरा धो सकते हैं। 
 
7. मुल्तानी मिट्टी में सफाई करनी की गजब शक्ति होती है और इससे बने फेसपैक का उपयोग होली के रंग निकालने में काफी कारगर होता है। मुल्तानी मिट्टी को ग्लिसरीन और गुलाबजल के साथ मिलाकर सूखने तक लगाकर रखना होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा में कसावट लाने के लिए भी उपयोगी है। 
 
8. अगर आपको चेहरे की गहराई तक सफाई करने की इच्छा है तो नींबू और ऐलोवेरा के पल्प को मिलाकर चेहरे पर लगाकर रंग निकाला जा सकता है। 
 
9. अगर आपको होली के रंग से चेहरे पर खुजली और जलन हो रही है तो गुलाबजल को ग्लिसरीन में मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। 
 
10. रंग निकालने के लिए बार-बार चेहरा धोने में बिल्कुल समझदारी नहीं है। आपका चेहरा ड्राय हो जाएगा। चेहरे से पूरा रंग उतरने में कुछ दिन लग सकते हैं। 
 
अगर होली के तुंरत बाद आप पार्लर में ब्लीच या फैशियल करवाने की सोच रही हैं तो इसे कम से कम एक हफ्ते तक के लिए टाल दीजिए। आपका चेहरा पहले ही काफी केमिकल्स झेल चुका है।

ALSO READ: हेल्थ टिप्स : होली के रंग कैसे छुड़ाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

अगला लेख