एसिडिटी से कैसे बचें

Webdunia
- डॉ. इकबाल मोदी

NDND
एसिडिटी की समस्या आज एक आम बात हो गई है। इसका कारण गलत खान-पान, प्रदूषण, धूम्रपान, शराब का सेवन और चाय, कॉफी व कैफीनयुक्त पदार्थों का अधिक प्रयोग है।


एसिडिटी होने पर पाचन विकार उत्पन्न हो जाते हैं, भोजन ठीक से नहीं पचता। इसके कारण घबराहट होती है, खट्टी डकारें आती हैं और गले में जलन-सी भी महसूस होती है।


एसिडिटी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है खान-पान में सुधार। आजकल समयाभाव के चलते जल्दी में बिना चबाए भोजन निगल जाने के कारण पाचन क्रिया सही ढंग से नहीं हो पाती, इसलिए भोजन हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए, ताकि वह अच्छी तरह से लार में मिल जाए। यही नहीं, भोजन भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए।


आजकल अधिकांश लोगों को बाहर के खाने का शौक हो गया है और वे बाजार में मिर्च-मसाले व अधिक वसायुक्त भोजन करते हैं। ऐसा भोजन भी एसिडिटी पैदा करता है।


खाना खाने के बाद अगर आप टहलें तो खाना पच जाता है। रोजाना 8-10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। समयानुसार भोजन करें। असमय किया गया भोजन भी एसिडिटी उत्पन्न करता है।

Show comments

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स