Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mulank 9: मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Annual Numerology Horoscope 2026

डॉ. अभय गुप्ता

, बुधवार, 26 नवंबर 2025 (15:13 IST)
Mulank 9: यह वर्ष आपके लिए नई शुरुआत, नेतृत्व और स्वतंत्रता का है, इस वर्ष आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह समय है कि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। जल्दबाजी और क्रोध से बचने का प्रयास करे तो अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने की जबाबदारी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। अहंकार, जिद और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रण करने की आवश्यकता है नहीं तो यह समस्या उत्पन्न कर सकती है। इस वर्ष आपको अपने स्वाभिमान और अहंकार में अंतर को समझते हुए कार्य को समय पर करना होगा। पुरानी चली आ रही समस्या समाप्त होगी।
 
करियर: नया व्यापार शुरू करने या नौकरी में प्रमोशन पाने के प्रबल योग हैं। पदोन्नति, नेतृत्वकारी भूमिकाएं प्राप्त होने की सम्भावना है। नया व्यापार शुरू करने या विस्तार करने का सही समय है। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा, फिजूलखर्ची से बचें। इस वर्ष आपको काम के सन्दर्भ में यात्रा करनी पढ़ सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के योग है। आर्मी, पुलिस, सौर ऊर्जा, खेल, चिकित्सक, राजनीति, प्रशासन या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
 
रिश्ते: इस वर्ष आपके प्रेम और दांपत्य जीवन में उत्साह रहेगा। यह एक नई शुरुआत का वर्ष है। यदि आप सिंगल हैं तो नया रिश्ता शुरू होगा। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं, तो आपकी लव मैरिज हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण करें। जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुने और उनकी भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो विवाद संभव है। सफलता आपके मजबूत इरादों पर निर्भर करेगी।
 
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको आपके स्वास्थ के प्रति सचेत रहना है। अधिक काम के कारण आप तनाव या थकान महसुस कर सकते हैं। हृदय संबंधी समस्याएं। रक्त संबंधी समस्याएं जैसे रक्तचाप, रक्त संचार संबंधी समस्याएं और कमजोर दृष्टि आदि समस्या इस वर्ष हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
 
उपाय: सूर्य नमस्कार करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।
 
लकी कलर: पीला, सुनहरा रंग का उपयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
 
लकी अंक: 1, 5

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mulank 8: मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?