मजेदार चटपटी कविता : चूहा है कुस्तुन्तुनियां का

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
-  प्रभुदयाल श्रीवास्तव
 
चूहा है कुस्तुन्तुनियां का, 
बिल्ली टिम्बकटू की है।
हमला तो करती चूहे पर, 
बार-बार पर चूकी है।
 
कड़कड़डूमा के चूहे ने, 
भी तो उसे सताया है।
लाख झपट्टे मारे उस पर, 
कभी पकड़ न आया है।
 
कड़कड़डूमा वाला चूहा, 
जब भी रोटी खाता है।
दरवाजे पर कुस्तुन्तुनियां, 
का चूहा अड़ जाता है।
 
जैसे ही बिल्ली आती वह, 
खुद सतर्क हो जाता है।
कड़कड़डूमा के चूहे को, 
तुरत खबर भिजवाता है।
 
अपनी-अपनी पारी में वे, 
माल कुतरते रहते हैं।
बिल्ली को चकमा देते हैं, 
उससे बचते रहते हैं।
 
अब बिल्ली पर इन दोनों की, 
परम मित्रता भारी है।
वह बेचारी भूख मिटाने, 
फिरती मारी-मारी है।
 
सदा एकता में बल होता, 
होती फूट दुखों का घर।
पता नहीं क्यों समझ न पाते, 
धरती के पांखी पशु नर।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद

जल्दी करना है वेट लॉस तो फॉलो करें ये मैजिक रूल्स, रिजल्ट देखकर लोग करेंगे तारीफ

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाते हैं ये ईजी टिप्स, रूटीन में करें शामिल

सभी देखें

नवीनतम

तेजी से वजन घटाने में बहुत कारगर है तेजपत्ता, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

टेडी डे पर करें अपने पार्टनर को सरप्राइज, भेजें ये रोमांटिक Teddy Day Messages

फोकस बढ़ाने के लिए पीते रहिए पानी: जानिए कैसे पानी पीने से बढ़ती है एकाग्रता

क्यों डांस करते-करते हो रहे हैं हार्ट फेल, डॉक्टर से समझिए कारण और बचाव के तरीके

वैलेंटाइन डे पर अगर पार्टनर के साथ कोई बेवजह करे परेशान, तो जान लें अपने अधिकार

अगला लेख