आज दिवस स्वतंत्रता पर्व का

Webdunia
WDWD

ज्योति जैन

आज दिवस स्वतंत्रता पर्व का, युग संदेश लेकर आय ा,
जन गण में उत्साह स्रोत का, सुखद स्वच्‍छ निर्झर आया।

किंतु दु:खी है भारत माता, वीर शहीदों को खोक र,
स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएँ, फिर कैसे खुश होकर?

विकास चहुँदिश अनुभव होता, वसुधा के हर कण-कण में,
संकल्प शक्ति की प्रचुर कमी है, आजादी के प्रांगण में।

चारित्रिक बल ही लोप हुआ, मर्यादाएँ सब नष्ट हुईं,
है क्रियाशील मानव लेकिन, कृतियाँ उसकी सब भ्रष्ट हुईं।

आज दु:खी यह देश हमारा, मानव मूल्यों को खोक र,
भौतिक साधन तो बढ़े बहुत, आध्यात्मिक चिंतन नष्‍ट हुआ।

मानव ऐसा स्वच्छन्द हुआ, जन गण ही सारा त्रस्त हु आ,
अब प्रजातंत्र के प्रहरी को, अराजकता से लड़ना होग ा।

हर दीन-दु:खी निर्बलजन का, सुंदर भविष्य गढ़ना होग ा,
बढ़ चलें लक्ष्य की पूर्ति में, संकल्प आस्था का लेक र।

तब पर्व वही सच्चा होगा, माँ को चारित्रिक बल अर्पण क र,
फिर दु:खी न हो भारत माता, चारित्रिक बल को खोकर ।

स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएँ, तब फिर हम खुश होकर।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ , किस परिवार से आता है क्रिकेट का यह युवा सितारा?

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet

प्रभु परशुराम पर दोहे

अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें समृद्धि और खुशियों से भरे ये प्यारे संदेश

भगवान परशुराम जयंती के लिए उत्साह और श्रद्धा से पूर्ण शुभकामनाएं और स्टेटस