हम हैं आजाद भारतीय

गायत्री शर्मा
WDWD
आज खुला अं बर है। दूर-दू र तक फैला क्षितिज है और हम आजाद हैं। हम हमेशा इस बात का रोना रोते हैं कि हमने क्या खोया, लेकिन यह कोई नहीं सोचता कि हमने आजादी के बाद क्या पाया। आज हम पूर्णतया आजाद हैं। हमारे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। यह जश्न मनाने का दिन है, बीती बातों को भुनाने का नहीं।

' ये मत सोचो कि इस देश ने तुम्हें क्या दिया, बल्कि ये सोचो कि तुमने देश को क्या दिया' किसी महान व्यक्ति द्वारा कही गई ये पंक्तियाँ राष्ट्र के संदर्भ में हमें बिना किसी शर्त के हमें अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए प्रेरित करती है।

हम खुशकिस्मत हैं जो अपने देश में आजादी की साँस ले रहे हैं। आज हमारे देश में हमें विचारों की अभिव्यक्ति की, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने की और स्वतंत्रतापूर्वक विचरण करने आदि की स्वतंत्रता है, पर शायद यह भी हमें रास नहीं आ रही है।

अपने ही देश पर कीचड़ उछालने से पहले हम जरा उन इस्लामिक देशों की स्थिति के बारे में तो सोचें जहाँ महिलाएँ बुर्के के बिना बाहर नहीं निकल सकतीं, जहाँ कोई खुलेआम अपनी आवाज नहीं उठा सकता है। वहाँ तानाशाही चलती है और उसका विरोध करने वाले को मौत का फतवा सुनाया जाता है।

आज हम हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब कुछ हैं। हमारे धर्म व वेशभूषा में भले ही विविधता है पर दिलों में एकता है। आज 'भारतीयता' का सूत्र हम सभी के दिलों को जोड़े हुए है।

365 दिनों में से केवल दो दिन ही ऐसे होते हैं जब हम अपने वतन, अपनी भारत माता को नमन करते हैं। क्यों न हम आजादी के इस पावन पर्व को उसी जोश व जुनून से मनाएँ। जिस जोश से हम अन्य पर्व मनाते हैं।

इस बार आजादी की एक नई शुरुआत कीजिए - एक नई सोच के साथ। आइए, आज कुछ सोचें अपने वतन के लिए। हममें से जो जैसा भी है, जहाँ भी है, यदि अपने देश के काम आ जाए तो ये हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व