जनता ही अपनी सरकार का चुनाव करती है। लोकसभा और राज्यसभा में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि सरकार और विपक्ष के रूप में बैठते हैं। भारत को एक लोकतंत्र देश होने पर गर्व है। यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
अगले पन्ने पर, हीरो का देश...
भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। 2 फरवरी 1835 को ब्रिटिश संसद में थॉमस मैकाले के भाषण का एक अंश जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत में जिस व्यक्ति के घर में भी मैं कभी गया तो मैंने देखा कि वहां सोने का ढेर ऐसे लगा रहता है, जैसे गेहूं का ढेर किसानों के घरों में रखा जाता है।
भारतवासी इन सिक्कों को भी गिन नहीं पाते, क्योंकि गिनने की फुर्सत नहीं होती है इसलिए वो तराजू में तौलकर रखते हैं। किसी के घर में 100 किलो, किसी के यहां 200 तो किसी के यहां 500 किलो सोना है। इस तरह भारत के घरों में सोने का भंडार भरा हुआ है।'
भारत के पास विश्वप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा था, जो अब लंदन के म्यूजियम में है। वर्ष 1896 तक भारत विश्व में हीरे का एकमात्र स्रोत था। पन्ना में हीरा की खदानें मौजूद हैं।
भारत के पास विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा था, जो अब लंदन के म्यूजियम में है। वर्ष 1896 तक भारत विश्व में हीरे का एकमात्र स्रोत था। हीरा-पन्ना की खदानें यहां थीं।
अगले पन्ने पर... सांप्रदयिक सौहार्द की मिसाल...
भारत में अनेक जाति और संप्रदाय के लोग रहते हैं। उनकी अपने रीति-रिवाज, विविधताएं हैं। धर्मों में भिन्न होने के बाद भी लोग मिलकर रहते हैं।
भारत में करीब यहां 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। प्रमुख धर्मों के लोग मिलकर यहां रहते हैं। पारसी धर्म के सबसे ज्यादा लोग भारत में रहते हैं। विश्व पटल पर अनेकता में एकता भारत की पहचान है।
आगे पढ़ें... दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान...
सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान : भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है। राष्ट्रीय खेल हॉकी के मुकाबले यहां क्रिकेट बहुत लोकप्रिय है।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा देते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदा हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बनाकर तैयार किया गया है।
दुनिया में सबसे अधिक डाकघर : संचार माध्यमों ने भले ही तरक्की कर ली हो और पत्रों, पोस्टकार्ड की जगह एसएमएस और कोरियर ने ले ली हो, लेकिन भारतीय डाक प्रणाली की मिसाल आज भी दुनिया में मानी जाती है। भारत में विश्व से सबसे अधिक संख्या में डाकखाने स्थिति हैं। देश में करीब 1 लाख 55 हजार से ज्यादा डाकखाने हैं।