ओलंपिक देखने के लिए जा रहे हैं पेरिस तो इन जगहों पर घूमने का ज़रूर बनाएं प्लान
ये हैं पेरिस की विश्वप्रसिद्ध जगहें जहां दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
Paris Olympics 2024 Best Places to Visit:
पेरिस में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो चुकी है। 26 जुलाई से शुरू ओलंपिक 11 अगस्त 2024 तक चलेंगे। पूरी दुनिया की नजरें अब पेरिस ओलंपिक खेलों पर टिकी रहेंगी। ऐसे में कई लोग पेरिस में चल रहे ओलंपिक देखने के लिए निकल गए हैं, तो वहीं कुछ लोग वहां जाने की योजना बना रहे हैं।
पेरिस का एफिल टॉवर
रोशनी का शहर पेरिस अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पेरिस में स्थित एफिल टॉवर पूरी दुनिया में प्रसिद्द है। यह पेरिस का सबसे आईकॉनिक स्मारक है। यहां से पेरिस शहर का नजारा आपका दिल जीत लेगा। एफिल टॉवर से देखने पर ऐसा लागता है मानो पूरा शहर आपके पैरों में है।
ल्यूव्रे संग्रहालय
पेरिस में स्थित ल्यूव्रे संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है। म्यूजियम 300 साल से भी ज्यादा पुराने इस म्यूजियम में आप मोना लिसा, वीनस डी मिलो जैसी कई मशहूर कलाकृतियां देख सकते हैं।
नोट्रे डेम कैथेड्रल
नोट्रे डेम कैथेड्रल फ्रांस का बहुत पुराना और खूबसूरत चर्च है। यह चर्च अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की खिड़कियों में रंगीन शीशे लगे हुए हैं, जो आपका दिल जीत लेंगे। यही नहीं इस चर्च के अंदर और बाहर कई तरह की मूर्तियां है, जो लोगों का ध्यान खींचती है।
पेरिस ओपेरा
पेरिस ओपेरा दुनिया के फेमस ओपेरा हाउस में से एक है। यह एक बहुत खूबसूरत और ऐतिहासिक ओपेरा हाउस है। यहां हर साल कई तरह के ओपेरा, बैले और संगीत जैसे प्रोग्राम ऑर्गेनाइज होते हैं।
सैक्रे कोएर बेसिलिका
पेरिस की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ सैक्रे कोएर बेसिलिका एक कैथोलिक चर्च है। इसे पेरिस के सबसे फेमस लैंडमार्क में से एक बताया गया है। यहां से आप पेरिस का शानदार नजारा देख सकते हैं।
मार्स फील्ड
एफिल टावर के ठीक सामने बना मार्स फील्ड एक खूबसूरत पार्क है। जहां से एफिल टावर का नजारा देखने लायक होता है। यहां पर हर साल कुछ न कुछ प्रोग्राम होते रहते हैं। मार्स फील्ड की खूबसूरती आपको वहां से जाने नहीं देगी।
सेन नदी
सेन नदी को पेरिस शहर का दिल भी कहा जाता है। यह नदी शहर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। अगर आप पेरिस आए और इस जगह पर नहीं घूमे, तो आपका पेरिस आना बेकार है। इन सभी जगह पर आप घूम कर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं और फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें