World Tourism Day 2023: personality development के लिए travelling क्यों है ज़रूरी?

Webdunia
'यूं ही चला चल राही, कितनी हसीन है ये दुनिया' स्वदेश फिल्म का यह गाना तो आपने ज़रूर सुना होगा और शायद आपकी ट्रेवल प्लेलिस्ट में भी यह गाना शामिल हो। बस यूं ही सफर पर निकलना आसन तो नहीं है लेकिन सफर करना आपके लिए ज़रूरी है। ट्रेवल की मदद से न सिर्फ आप दुनिया देखते हैं बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी ग्रूम करते हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कि विदेश में लोग अपनी पर्सनालिटी को ग्रूम करने के लिए ट्रेवल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपकी पर्सनालिटी कोप विकसित करने के लिए ट्रेवल कैसे मदद करता है तो चलिए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख कारण.....
 
1. सफ़र एक बेहतरीन शिक्षक है: सफ़र के साथी के बारे में तो पता नहीं लेकिन सफ़र आपका एक बेहतरीन शिक्षक ज़रूर है। ट्रेवल करते समय आप कई सारी वो चीज़ें सीखते हैं जो आपको कोई स्कूल नहीं सिखाएगा। ट्रेवल करते समय आप रियल लाइफ चैलेंज को फेस करते हैं और प्रॉब्लम को सोल्व करते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आप जिम्मेदारियां सीखते हैं। 
 
2. आप खुद को पहचानते हैं: ट्रेवल के ज़रिए हम कई लोगों से मिलते हैं। साथ ही उनके विचार को समझते हैं और सीखते हैं। लेकिन ट्रेवल के ज़रिए आप खुद को भी पहचान पाते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आपको पता चलता है कि आप किस परिस्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं। साथ ही लोगों से बात करके आप अपने विचार को भी समझ पाते हैं। 

3. बेहतर माइंड सेट: ट्रेवल करने से आप अपनी सोच को विकसित करते हैं। एक बेहतर माइंड सेट के लिए आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। ट्रेवल की मदद से आप विभिन्न संस्कृतियों को जानते हैं और कई लोगों से मिलते हैं। ट्रेवल के ज़रिए आप सीमित दायरे में नहीं सोचते हैं। अपनी सोच को विकसित करने के लिए आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। 
 
4. बेहतर कम्युनिकेशन स्किल: अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करने के लिए ट्रेवल से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। ट्रेवल की मदद से आप कई लोगों से मिलते व बात करते हैं। साथ ही आपकी सोच व विचार भी विकसित होते हैं जिससे आपकी पर्सनालिटी में आत्मविश्वास जागता है। इस आत्मविश्वास के कारण आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर कर सकते हैं। 
 
5. मेंटल हेल्थ में सुधार: अगर आप ओवर थिंक करते हैं या भविष्य के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो आपको ट्रेवल ज़रूर करना चाहिए। ट्रेवल के ज़रिए आप प्रेजेंट में रहना सीखते हैं। ट्रेवल की मदद से आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार आता है। अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी की समस्या है तो आपको एक बार किसी अच्छी जगह पर ज़रूर घूमना चाहिए। 
ALSO READ: World Tourism Day Theme Lists : 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, जानें 43 वर्षों की थीम

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख