कर्नाटक के आलीशान महल

Webdunia
WDWD
कर्नाटक का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है बेंगलुरू, जहाँ पर असंख्य पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। सावनादुर्गा पहाड़ पर पर्यटक ट्रेकिंग कर शांतिपूर्ण प्रकृति की गोद में बैठकर वातावरण का आनंद उठाते हैं।

नंदी पहाड़ बेंगलुरू का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
बैनरघाटा नेशनल पार्क बच्चों के लिए भरपूर आनंद उठाने का स्थल है। जहाँ पर हाथी, शेर एवं बाघ नजर आते हैं। वहाँ पर मगरमच्छ फार्म देखे जा सकते हैं।

मैसूर के महल इतने खूबसूरत और आकर्षक हैं कि एक बार नजरें आकृष्ट हो जाए
तो नजर हटती नहीं। भारत एवं सारासेनिक वास्तुशिल्प का प्रभाव देखा जा सकता है।

WDWD
महल पर सुंदर नक्काशी की गई है। दरबार भवन में सुंदर आकृष्ट स्तम्भ स्थापित किए गए हैं। साथ-साथ राजाओं के महल, सोने एवं सुंदर आभूषणों से सुसज्जित किए गए हैं।
विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में से एक विजयनगर में असंख्य स्मारक हैं। इनकी ऐतिहासिकता इनकी स्मारकों में झलकती है। हम्पी में बहुत से पर्यटक घूमने आते हैं।

  विट्‍ठल मंदिर के स्मारक में 56 स्तभ हैं। मान्यता है कि जब इन स्तम्भों को कोई छूता है तो इनसे एक मधुर संगीत निकलता है। भवन के पूरब दिशा में पत्थर का रथ है जिसके पहिए घूमते हैं।      
विट्‍ठल मंदिर के स्मारक में 56 स्तभ हैं। मान्यता है कि जब इन स्तम्भों को कोई छूता है तो इनसे एक मधुर संगीत निकलता है। भवन के पूरब दिशा में पत्थर का रथ है जिसक े पहिए घूमते हैं ।

उत्तर कर्नाटक के लोग भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पदार्थ पसंद करते हैं। उन्हें ज्वार, बाजरा, एवं मक्के की रोटी पसंद है। इन रोटियों को मसालेदार सब्जी, उसली, सोपू पाल्या एवं झोलका के साथ परोसा जाता है। कोसाम्बी पाल्या में सरसों के छौंक में नारियल एवं हरी मिर्ची के साथ सब्जियों को परोसा जाता है ।

WDWD
गोदू एक प्रकार की सब्जी है जिसमें इमली का रस और लाल मिर्च का पाउडर डाला जाता है। इसे पापड के साथ परोसा जाता हैं। यदि चावल परोसा जा रहा है तो उसमें अलग स्वाद आएगा क्योंकि उसमें नींबू के रस, हरी मिर्ची, बादाम एवं धनिया पत्तों से सजाया जाता है। कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन हैं बिसीबेलेभात, जिसमें चावल, दाल, इमली, मिर्ची के पाउडर की जरूरत होती है।

WDWD
मंगलोर, मालनाद एवं कोडागू में सबसे प्रसिद्ध कोरी रोटी चावल से बनाई जाती है। एवं चिकन व्यंजन के साथ परोसा जाता है। मालनाद जिसमें कुर्गी, मंगलौर के व्यंजनों के मिश्रण मिलते हैं। आम के अचार मिलते हैं जिसे मिडिगाई कहते हैं। तालीपथू, अक्खरीरोटि जिसे चावल के साथ बनाया गया है, स्वादिष्ट सब्जियों के साथ परोसा जाता है।

कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ परि‍चित होंगे। जैसे कि दक्षिण भारत में उडुप्पी बहुत ही लोकप्रिय है। सब्जियों में सांभर, रसम, ऐडयेस एवं अजडिनस (सूखी सब्जी) परोसी जाती है। उडुप्पी के साथ नारियल, आम की चटनी एवं लाल मिर्च परोसा जाता है। कद्मबुट्टू (चावल) के व्यंजन, वोट्टी सबसे प्रसिद्ध है।

WDWD
दक्षिण भारत में उप्पिथू, इडली - सांबर, मसाला डोसा, रवा डोसा, पुरीपलाया, उत्तपम वडा सांभर एवं केसरी के चावल प्रयोग होते हैं।

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध होटलों में से बेंगलुरू के गोल्डन पॉल्म होटल एंड स्पा
गोल्डन पॉल्म ऐवेन्यू, ऑफ तुमकुर रोड,बेंगलुरू - 562123, कर्नाट क

आईटीसी होटल विंसडोर शेराटन टॉवर
नः 25, गोल्फ कोर्स रोड,बेंगलुरू- 560052
कर्नाट क

मैसूरः-
ललिता महल पैलेस
सिद्धार्थ नगर (पीओ)मैसूर - 570011

होटल रमनश्री
बी ऐन रोड, हार्डिंज सर्कल
मैसूर - कर्नाटक

मंगलौर
ताज मंजारुन होटल
ओल्ड पोर्ट रोड,मंगलौर- 575001
कर्नाटक, भारत

होटल श्रीनिवास
गणपति हाई स्कूल रोड,मंगलौर - 575001



Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें