तकनीक की मिसाल - जंतर मंतर

Webdunia
दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित जंतर मंतर वास्तुकला का अद्वितीय उदाहरण है। यह दिल्ली के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। जंतर मंतर में लगे 13 खगोलीय यंत्र राजा सवाई जयसिंह ने स्वयं डिजाइन किए थे। जंतर मंतर में लगे तमाम यंत्रों की मदद से ग्रहों की चाल का अध्ययन किया जाता था।

ND


यह स्मारक भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है। दिल्ली का जंतर मंतर समरकंद, उज्बेकिस्तान के अनुसंधान से प्रेरित है। यहाँ हर साल पर्यटकों के अलावा दुनियाभर से बड़ी संख्या में वास्तुविद, इतिहासकार और वैज्ञानिक भी आते हैं। इसके निर्माण में ६ साल का समय लगा था।

गुलाबी शहर जयपुर के संस्थापक, प्रसिद्घ राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 18वीं सदी में भारत में अलग-अलग जगहों पर पाँच अंतरिक्षीय अनुसंधान केन्द्र बनवाए थे। दिल्ली का जंतर मंतर इस कड़ी में बनवाया गया पहला अंतरिक्षीय अनुसंधान केन्द्र है।

यह वाराणसी, जयपुर, मथुरा और उज्जैन में बने अनुसंधान की अपेक्षा सबसे बड़ा और बेहतर ढंग से संरक्षित है। इस ऐतिहासिक स्थल का संबंध भारतीय ज्योतिष से भी है, क्योंकि यहाँ से सूर्य-चंद्र और अन्य ग्रह-नक्षत्रों की गतिविधि और समय नापने का काम किया जाता था।

इसका नाम असल में 'यंतर मंतर' है, लेकिन जंतर मंतर ही ज्यादा प्रचलित है। दिल्ली में इसका निर्माण 1724 में करवाया गया था। मुगल बादशाह मुहम्मद शाह के शासनकाल में हिन्दू और मुस्लिम खगोलशास्त्रियों में ग्रहों की स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसे रोकने के लिए ही सवाई जयसिंह ने जंतर मंतर का निर्माण करवाया।

ND


ग्रहों की गति नापने के लिए यहाँ कई प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। यहाँ के प्रमुख यंत्र हैं सम्राट यंत्र, नाड़ी वलय यंत्र, दिगंश यंत्र, भित्ति यंत्र और मिस्त्र यंत्र। इसके अलावा रसथाम्स यंत्र, दक्षिणोत्तर भित्ति यंत्र, जयप्रकाश और कपाल, नदिवालय, राम यंत्र और रसिवालय यंत्र भी हैं।

70 फीट ऊँचा 'सम्राट यंत्र' सूर्य की मदद से समय और ग्रहों की स्थिति की जानकारी देता है। 'मिस्त्र यंत्र' साल के सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन को नाप सकता है। 'राम यंत्र' और 'जय प्रकाश' यंत्र खगोलीय पिंडों की गति के बारे में बताता है। उस समय इन यंत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी आश्चर्यजनक रूप से सटीक हुआ करती थी, लेकिन आज बड़ी-बड़ी इमारतों से घिर जाने के कारण इनसे प्राप्त नतीजे सटीक नहीं होते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि जंतर मंतर हमारे देश की वैज्ञानिक उन्नति का प्रतीक और अमूल्य धरोहर है। हालाँकि आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान में अब इसका उपयोग नहीं किया जाता, लेकिन यह इसके लिए प्रेरणास्रोत जरुर रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म कोस्टाओ का हुआ ऐलान, निभाएंगे कस्टम अधिकारी का किरदार

जाट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन सनी देओल की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ चिरंजीवी की फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना राम राम

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दिखाई ग्राउंड जीरो के पर्दे के पीछे की झलक, इमरान हाशमी और साईं तम्हणकर की तस्वीरें आईं सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष