यमुना के तीर प्रेम की इबारत - 'ताजमहल'

Webdunia
Jaideep NathWD
- नीहारिका

उत्तरप्रदेश का तीसरा बड़ा जिला आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मुगलों का यह सबसे पसंदीदा शहर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने ‍दिल्ली से पहले आगरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस शहर को इब्राहिम लोदी ने सन् 1504 में बसाया। जिस समय इस शहर की स्थापना की गई, उस समय किसी ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि यह शहर खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में अपना परचम लहराएगा।

इतिहास भी कुछ कहता है - ‍ राजधानी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आगरा शहर स्थापत्य कला की जीती-जागती तस्वीर प्रतीत होता है। यह इतिहास तो बच्चे-बच्चे की जुबान पर है कि मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी दूसरी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। 1630 ई. में शुरू हुआ इसके निर्माण का कार्य बाईस वषों में पूरा हुआ था, जिसमें करीब बीस हजार मजदूरों का योगदान रहा। उस मुहब्बत और शिद्दत का ही परिणाम है, खूबसूरती का नायाब हीरा 'ताजमहल'।

आगरा शहर अपने स्थापत्य की वजह से सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यही वजह है कि चिलचिलाती गर्मी हो या फिर ठिठुरा देने वाली ठंड, हर मौसम में सैलानियों का यहाँ जमावड़ा लगा रहता है।

मुख्य आकर्षण :-

ताजमहल - यमुना नदी के किनारे श्‍वेत पत्थरों से निर्मित अलौकिक सुंदरता की तस्वीर 'ताजमहल' न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दूधिया चाँदनी में नहाए ताजमहल को देखने के बाद खूबसूरती की सारी उपमाएँ फीकी पड़ जाती हैं। ताजमहल के निचले हिस्से में मुमताज महल और शाहजहाँ की कब्र आमने-सामने बनी हुई है। गुंबदनुमा इस इमारत को जब सिर उठाकर ऊपर देखते हैं तो इसकी नक्काशीदार छतें और दीवारें किसी आश्चर्य से कम नहीं लगतीं।

इतने वर्षों बाद भी इसकी खूबसूरती जस-की-तस बनी हुई है या यूँ कहें कि और बढ़ती ही जा रही है। मुख्य गुंबद 60 फीट ऊँचा और 80 फीट चौड़ा है। हर मौसम में हजारों की तादाद में यहाँ पहुँचने वाले सैलानी इसकी खूबसूरती को अपने अंदर जज्ब कर लेना चाहते हैं। ताजमहल की खूबसूरती का नजारा सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक ही किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन इसका मुख्य द्वार बंद रहता है।

Jaideep NathWD
आगरा फोर्ट :

आगरा फोर्ट यहाँ की महत्‍वपूर्ण इमारतों में से एक है। इसे रेड फोर्ट के रूप में भी जाना जाता है। लाल पत्थरों से निर्मित इस इमारत को स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना कहा जा सकता है। इसका निर्माण 1565 ई. में अकबर ने करवाया था। यहाँ भी लोग भारी संख्या में इसकी कारीगरी का नजारा करने आते हैं। इसके अंदर ही जहाँगीर महल है, जिसे दीवाने-ए-खास कहा जाता है। वहीं काँच से निर्मित शीशमहल की खूबसूरती भी देखते ही बनती है।

फतेहपुर सीकरी :

जो लोग आगरा शहर में निर्मित स्थापत्य की बेजोड़ कलाओं को देखने आते हैं, वे एक बार फतेहपुर सीकरी का रुख जरूर करते हैं। आगरा से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित इस स्थान को मुगल सम्राट अकबर ने अपनी राजधानी बनाया था, अत: यहाँ कई बड़ी-बड़ी इमारतें बनी हुई हैं।

रामबाग :

ताजमहल के उत्तरी भाग में यह लगभग ढाई किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। रामबाग मुगलों द्वारा निर्मि‍त सबसे पुराने बागों में से एक माना जाता है। बाबर ने इस बाग को 1528 ई. में बनवाया था।

जामा मस्जिद :

खूबसूरत पत्थरों से बनी जामा मस्जिद शाहजहाँ की बेटी जहाँआरा बेगम की याद में सन् 1648 ई. में बनाई गई थी। ताजमहल की तरह ही इसके गुंबद भी बड़ी ही खूबसूरती से तराशे गए हैं।

मेहताब बाग :

यमुना नदी की विपरीत दिशा में बना मेहताब बाग फूलों और अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधों से सजा-धजा सैला‍नियों को खासा लुभाता है। मेहताब बाग 'ताजमहल' के पास ही बना हुआ है।

Jaideep NathWD
कब जाएँ

चूँकि आगरा एक गर्म शहर है, इसलिए गर्मियों में इस शहर का तापमान काफी बढ़ जाता है और ठंड भी यहाँ कड़ाके की पड़ती है। अगर आप आगरा जाने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए सबसे उपयुक्त समय होगा, जनवरी से लेकर बीच अप्रैल का महीना या फिर आप सितम्बर से दिसंबर के बीच भी जा सकते हैं।

कैसे जाएँ

यह शहर अन्य शहरों से रेल और हवाई, दोनों मागों से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यहाँ पहुँच सकते हैं।

कहाँ ठहरें

' ताजमहल' की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए यहाँ खासतौर से ऐसे होटल बनाए गए हैं, जहाँ से 'ताजमहल' का नजारा किया जा सकता है। वैसे इन होटलों में ठहरने के लिए आपको ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है, अगर आप इस अद्वितीय दृश्य को देखने के लिए उत्सुक हैं तो इसके लिए तैयार रहें। वैसे 'ताजमहल' से 2 किलोमीटर की दूरी के अंदर आपको कम कीमत पर भी कमरे उपलब्ध हो जाएँगे, जहाँ आप अपने परिवार के साथ यहाँ घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ एक रात के रुकने का कम-से-कम खर्च 1,500 रुपए हैं।

अन्य आकर्ष ण

जिस शहर में ताजमहल की खूबसूरती हो, वहाँ भला उत्सवों का माहौल न हो, यह कैसे हो सकता है। यहाँ हर साल पर्यटन विभाग की ओर से 'ताज महोत्सव' का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव शिल्पग्राम में अयोजित होता है, जो ताजमहल का अगला द्वार है। इस दौरान यहाँ संगीत और लाइटिंग के अद्भुत कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। मुख्य रूप से यह महोत्सव उन कारीगरों और कलाकारों को एक श्रद्धांजलि भी है, जिन्होंने 'ताजमहल' जैसी खूबसूरत इमारत को तैयार करने में अपना योगदान दिया था। अगले वर्ष (2008) फरवरी की 18-27 तारीख को यह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अगर आपको आगरा जाने का मौका मिले तो उससे बेहतर और क्या हो सकता है।

टिप्स :

* 'ताजमहल' का पूरा लुत्फ उठाने के लिए चाँदनी रात में ही जाएँ।

* अगर गर्मी में जाते हैं तो अपने साथ ज्यादातर कॉटन के कपड़े ही रखें। साथ ही सनस्क्रीन लोशन ले जाना न भूलें।

* ठंड में जाएँ तो अपने साथ गर्म कपड़े रखना न भूलें।

* ऐसे होटल में ठहरें जहाँ से 'ताजमहल' का नजारा हो सके तो यहाँ आने का मजा और भी दुगुना हो जाएगा।
Show comments

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

दर्शकों के लिए आ रहा अलौकिक सिनेमाई अनुभव, महावतार नरसिम्हा को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म