दबी अरबी का सालन

- शेफ आशीष जोशी

Webdunia
ND

सामग्री :
अरबी एक किलो ग्राम, भुनी हुई सूखी गिरी (खोपरा) 50 ग्राम, भुना हुआ तिल 50 ग्राम, भुना हुआ काजू 100 ग्राम, घी 150 ग्राम, सरसों के दाने एक चम्मच, करी पत्ता 15 ग्राम, बारीक कटा प्याज 50 ग्राम, हरी मिर्च का पेस्ट 20 ग्राम, नमक स्वादानुसार, दही 50 ग्राम, इमली का पानी 60 मिली लीटर, बारीक कटा हरा धनिया 25 ग्राम, तेल।

विधि :
अरबी को धोकर उबाल लें व तल कर अलग रख दें। काजू, खोपरा और सरसों के दानों का पेस्ट बनाएं। गहरे तले वाली हांडी में घी डालकर उसमें सरसों के दाने (राई), करी पत्ता और प्याज का छौंक लगाएं। अब इसमें काजू, गिरी व राई का पेस्ट मिलाएं और थोड़ा पकने पर दही डाल लें।

इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। इसमें अरबी डालकर इमली का पानी मिलाएं और पांच-दस मिनट तक पकाएं। आग से हटाकर इस पर धनिया पत्ता की गार्निश करें और बिरयानी या रोटी के साथ गरमागरम दबी अरबी का सालन सर्व करें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

ग्रीन टी में चीनी डालना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है सुझाव

जंग पर लिखे गए दमदार शेर और शायरी, जरूर पढ़ें

बाजार से बढ़िया और स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर कैसे बनाएं, पढ़ें मजेदार रेसिपी

शहीद किस भाषा का शब्द है, जानिए हिंदी में शहीद को क्या कहते हैं

सभी देखें

नवीनतम

आज का चटपटा चुटकुला : तुम कमाते क्या हो?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

40 के बाद भी 25 जैसा ग्लो चाहिए? ये आसान योगासन करेंगे आपकी मदद

प्रेम कविता : तुम्हारा जाना

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?