विधि : खुरमानी को 2-3 घंटे भिगो दें। बीज हटाकर खुरमानी में 4 चम्मच शक्कर व 1 नींबू का रस मिलाकर उबाल लें।
इसे मिक्सी में चलाकर सूप की छलनी से छान लें। खोआ कस लें। खुरमानी में खोआ व लाल रंग मिला दें।
ND
सेव व केले की अलग-अलग बारीक फाँकें कर लें। सेव में साढ़े तीन बड़ी चम्मच शक्कर, 1 नींबू का रस, दालचीनी, लौंग और 1/2 कप पानी मिलाकर नर्म होने तक पका लें, फिर केले के टुकड़े मिलाकर उतार लें।
1 बेकिंग डिश में मक्खन लगा लें। खुरमानी का पल्प बिछा 100 ग्राम क्रीम फैला दें। इसके ऊपर सेव व केले को बिछा दें।
ऊपर से बची क्रीम, पिसी शक्कर, पिसी दालचीनी बुरका दें। गर्म (350 डिग्री सेल्सियस) ओवन में 15-20 मिनट बेक कर लें। गर्म-गर्म परोसें।