Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरबी की सब्जी खाने से मिलेंगे 5 फायदे

हमें फॉलो करें अरबी की सब्जी खाने से मिलेंगे 5 फायदे
arbi ki sabji
 
अरबी (arbi) बहुत ही आसानी से मिलने वाली सब्जी है, लेकिन यह अधिक लोकप्रिय नहीं है। अरबी अथवा अरबी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद लोगों को अधिक पसंद नहीं आती है।

अरबी में विटामिन बी 6, विटामिन E, फॉस्फोरस, फाइबर, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है, जो आपको स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार है। इतना ही नहीं अरबी के पत्तों में पाया जाने वाला विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेहत के कई फायदे देते हैं।

कैसे बनाएं अरबी की सब्जी या अरबी का साग:arbi ki sabji
 
सामग्री :
250 ग्राम अरबी, 1/2 चम्‍मच मि‍र्च पाउडर, 1 चम्मच पिसा धनिया, 1/4 चम्‍मच अजवाइन, 1 चम्‍मच अदरक (कि‍सा हुआ), 1/2 चम्मच राई-जीरा, 1/4 चम्‍मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकता के अनुसार, बारीक कटा हरा धनिया।
 
वि‍धि ‍:
सबसे पहले अरबी को धोकर, छीलकर गोल-गोल टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं, कद्दूकस अदरक डालें, अजवाइन और कटी हरी मिर्च डालें, अच्छे से मिलाएं और कटी हुई अरबी डाल दें। अब आंच धीमी पर उसे अच्छी तरह नरम होने तक पकने दें। 
 
जब अरबी पक जाएं तो उसमें उपरोक्त सभी मसाला सामग्री डालें तथा अच्छीतरह मिक्स कर लें। अगर थोड़ी कुरकुरी सब्जी चाहते हैं तो उसे तेज आंच पर कुछ देर पकाएं। सभी मसाला अच्छी तरह मिक्स हो जाने पर आंच बंद करें। ऊपर से हरा धनिया बुरकाएं और गरमा-गरम रोटी के साथ लाजवाब अरबी की सब्जी सर्व करें। 
 
आइए यहां जानते हैं अरबी की सब्जी खाने के 5 सेहत फायदे- 
 
1. ब्लडप्रेशर- अरबी की सब्जी ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद उपाय है। यह आपके तनाव को कम करके ब्लडप्रेशर बढ़ने से रोकती है। 
 
2. इम्युनिटी- अरबी में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देने में कारगर है। अत: अरबी की सब्जी का सेवन जहां आपकी इम्युनिटी को मजूबत करेगा, वही आपको रोगों से लड़ने मददगार साबित होगा। 
 
3 आंखें- अरबी में मौजूद बीटा-कैरोटीन तथा क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट जहां आंखों के लिए फायदेमंद है। वही विटामिन ए से आंखों की रोशनी तेज होकर तथा आंखों की मांसपेशियों भी मजबूती मिलती है। 
 
4 ब्लड शुगर- अरबी में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर में मौजूद ब्लड शुगर के लेवल को बनाएं रखने में फायदेमंद माना जाता है। 
 
5 वजन- अरबी की सब्जी का सेवन करने से पेट अधिक समय तक भरा रहता है तथा यह पाचन क्रिया को धीमा करके आपको अतिरि‍क्त कैलोरी लेने से रोकता है। और यह वजन घटाने में उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द में भी लाभदायी है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूकंप क्‍यों आते हैं? कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता?