बेनामी खीर क्या है जानिए सीक्रेट Ingredients और History of Benami Kheer

राजश्री कासलीवाल
Benami kheer recipe
 
अवध के पकवानों (awadh foods) का इतिहास खुशबू भरा रहा है, जिसमें अवध का नाम लेते ही हमारे जहन में शाही पकवान, कोरमा, कबाब, रुमाली रोटी, तंदूरी, नान, कुलचा, शरमल, गलवटी कबाब, बाकरखानी, अवधी दम बिरयानी आदि चीजें सबसे पहले आती हैं, क्योंकि अवध एक समय नवाबों का हुआ करता था और वहां के कई ऐसे पकवान (Nawab's Kitchen Food) हैं, जिनका नाम सुनते ही हमें अवध का खयाल ही सबसे पहले आता है। 
 
अवध का खास एक ऐसा ही पकवान है, जिसे उन्होंने शाही पकवानों में तो रखा, लेकिन उसे कोई नाम नहीं दिया। आखिर क्यों आइए जानते हैं ?
 
जी हां, अवध के शाही व्यंजनों में शामिल थी, एक 'बेनामी खीर', पढ़ें उसका इतिहास-History of Benami Kheer
 
'बेनामी खीर' का नाम सुनकर आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसमें ऐसा खास हैं क्या? 
 
तो आइए हम आपको बताते हैं इस खास खीर के बारे में, माना जाता है कि इस खीर को सबसे पहले अवध के राज दरबार में बनाया गया था और खाने में ये इतनी स्वादिष्ट थी कि नवाबों ने इसे बनाने की रेसिपी किसी के साथ साझा नहीं की थी। इतना ही नहीं, इसमें जिन तमाम सामग्रियों का उपयोग किया गया था, उसे भी गुप्त ही रखा गया था ताकि इसकी रेसिपी कोई चुरा ना सके और इसी कारण इस खीर को कोई पहचान नहीं मिली और उसे 'बेनामी खीर' का नाम दिया गया। 
 
इस खीर की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इसे बनाने में ना ही किसी प्रकार के चावल, सेवई या सूजी का उपयोग किया गया है।
 
जी हां, बिलकुल सही समझा आपने, इस खीर को तैयार करने के लिए इसमें लहसुन का उपयोग किया गया है। 
 
यहां जानिए 'बेनामी खीर' की सीक्रेट सामग्री और इसे बनाने की विधि-Benami Kheer Recipe
 
Benami Kheer Ingredients सामग्री : 1 लीटर दूध, 1/4 कप लहसुन की कली (छीली हुई), 1/2 कप शकर, 2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स की कतरन, 1/2 चम्मच सिरका, 1/2 चम्मच गुलाब जल और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर। 
 
आइए अब यह भी जान लीजिए कि इसे कैसे बनाया जाता है- पढ़ें विधि : 
 
Benami kheer method विधि : इस खास तरह की बेनामी खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तल वाले बर्तन में छीली हुई लहसुन की कलियां, सिरका और पानी को डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक उबालें। एक अलग से बर्तन में दूध उबलने रखें और उसे लगातार चलाते रहें।

अब दूध अच्छा उबल जाने पर उसमें शकर, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला कर पकाएं। जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें उबले हुए लहसुन का पानी छानकर उबलते दूध में मिला दें। खीर जब अच्छी तरह उबल जाए तब उसमें गुलाब जल डालकर मिलाएं तथा आंच बंद करके ड्राई फ्रूट्स डालें। 
 
लीजिए आपके लिए तैयार हैं यह नवाबी 'शाही बेनामी खीर'। अब इसे बाउल में भरकर सर्व करें। 
 
इस खास तरह की अलग से बनाए गई खीर निश्चित तौर पर आपको पसंद आएगी और इसकी खुशबू से घर महक उठेगा। इतना ही नहीं खीर खाते समय आपको नवाब के समय के शाही खाने की खुशबू भी एहसास भी अवश्य ही होगा। 

kheer recipe
ALSO READ: वेज मोमोज : बच्चों का पसंदीदा फूड, पढ़ें आसान विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

अगला लेख