Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 (12:19 IST)Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 (15:51 IST)
काली मिर्च ( Black Pepper) कई औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला सामग्री है, जो प्रतिदिन रसोईघर में काम में ली जाती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां पढ़ें काली मिर्च की चाय (Black Pepper Tea) बनाने की सरल विधि-
सबसे पहले एक भगोने में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दें। अब उसमें 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और अदरक कूट कर डाल दें। अब 5 मिनट तक उबालें या अच्छीतरह 5-6 उबाल आने आंच बंद करके एक कप में छान लें। ऊपर से इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस डाल दें।
अच्छीतरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है सेहत के फायदेमंद काली मिर्च की टेस्टी (Benefits Of Black Pepper Tea) चाय।