Hanuman Chalisa

मसालेदार पिनट्स विद मूंग पोहा

Webdunia
सामग्री :
1 कप मूंग, 1 कप मोटा पोहा, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच राई, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 कप मूंगफली, 2 चम्मच तेल, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि :
सबसे पहले आप मूंग को 8-10 घंटे के लिए भिगो दें। इसके लिए अंकुरित मूंग चाहिए। मूंग के अंकुरित होने के बाद पोहे को पानी में भिगो दें। जब तक पोहे भीगें, तब तक आप प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें, साथ ही मूंगफली को भून लें और दरदरा कूट लें।
 
इसके बात 1 कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। तेल के गर्म होते ही इसमें राई डाल दें। राई के तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल दें, फिर प्याज डालकर थोड़ी देर सुनहरा होने तक भूनें, अब टमाटर पकाएं। 
 
इनके पकने के बाद अंकुरित मूंग डालें। अब मूंग को ढंककर 3-4 मिनट के लिए पकाना है। मूंग के पक जाने के बाद नमक मिला दें और कुछ देर और भून लें। अंत में मूंगफली को मिला दें। गैस बंद करें और 1 बाउल में इसे निकाल लें। हरे धनिए से गार्निश कर ऊपर से सेंव, जीरावन, और नींबू के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख