Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lemon Ice Tea : घर में कैसे बनाएं लेमन आइस टी, जानिए सरल रेसिपी

हमें फॉलो करें Lemon Ice Tea : घर में कैसे बनाएं लेमन आइस टी, जानिए सरल रेसिपी
- शुचि कर्णिक
 
सामग्री : 
2 कप पानी, 4 चम्मच या ऐच्छिक शकर, 1 नींबू, 1 दो इंच का लेमन ग्रास की प‍त्त‍ी का टुकड़ा, सामान्यत: प्रयुक्त कोई भी चाय पत्ती (बड़ी)। इसमें चाय पत्ती की डस्ट का प्रयोग अच्छा स्वाद नहीं देता। 
 
4 लोगों के लिए।
 
विधि : 
सबसे पहले चाय के बर्तन में पानी रखकर उबालें, लेमन ग्रास और शकर डालें और एक उबाली लें। अब आवश्यकतानुसार चाय पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।
 
चाय के बर्तन को 2 मिनट ढंक कर रखें, अब इसमें नींबू निचोड़ दें। और एक अन्य बर्तन में छानकर फ्रीज में खूब ठंडा होने तक रखें। सर्व करते समय ग्लास में भी सर्व कर सकते हैं। आइस क्यूब डालें और सेहतमंद लेमन आइस टी पेश करें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी में सत्तू देगा पेट को ठंडक, जानिए सत्तू के 7 फायदे