Hanuman Chalisa

मूंगफली की चटनी की रेसिपी जानिए, विंटर में मजा लीजिए

राजश्री कासलीवाल
Peanut chutney 
 
मूंगफली की चटनी (Peanut Chutney) बनाने की सरल रेसिपी। स्वाद और प्रोटीन से भरपूर इस चटनी को विंटर सीजन में बनाएं और रोटी के साथ इसका आनंद लें। इसमें आप कढ़ी पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च आदि का उपयोग करके भी बना सकते हैं। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं मूंगफली के दाने की लहसुनयुक्त चटनी बनाने की विधि, यह चटनी कई दिनों त‍क उपयोग में लाई जा सकती हैं। आइए कैसे बनाएं घर पर... 
 
सामग्री : 
 
1 कटोरी भुनी हुई मूंगफली, 2 छोटे चम्मच जीरा, 1 छोटी गांठ लहसुन की साफ की हुई, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर या 5-7 खड़ी लाल मिर्च, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार।
 
विधि : 
 
सबसे पहले खड़ी लाल मिर्च और लहसुन को मिक्सी में डाल कर हल्का-सा दरदरा पीस लें। अब इसमें भूनी और छिलके निकले हुई मूंगफली डालें और उपरोक्त सभी मसाला सामग्री डाल दें और बारीक होने तक पीस लें। लीजिए झटपट तैयार की गई विंटर स्पेशल लजीज मूंगफली की चटनी आपके लिए रेडी है। 
 
खाने में स्वादिष्ट और चटपटी चटनी को आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें और जब मन चाहें तब खाएं। वैसे तो यह चटनी किसी भी मौसम में खाई जा सकती है, लेकिन खास तौर पर सर्दियों के दिनों में सेहत के लिए बहुत लाभदायी है। तो देर किस बा‍त की। आइए अभी ट्राय करें। 

Peanut chutney recipe

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख