गर्मी में शरीर को तरोताजा रखें वेजिटेबल-फ्रूट सलाद

Webdunia
- शुचि कर्णिक
 
 
गर्मियों में हमारे शरीर से काफी सारा पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है। इन दिनों ज्यादा भूख भी नहीं लगती। आपके लिए पेश हैं ऐसी व्यंजन विधि, जिसमें स्वाद, पौष्टिकता के साथ शरीर को तरोताजा रखने की भी खूबियां मौजूद हैं, पेश हैं वेजिटेबल और फ्रूट सलाद - 
 
एपल खीरा मिक्स सलाद 
 
सामग्री : 
 
एक खीरा, एक सेव, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, आधा नींबू का रस, एक उबला आलू, आधा कप मूंग (अंकुरित), दो बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली के दाने, नमक, पिसी कालीमिर्च स्वादानुसार।
 
विधि : 
 
ककड़ी (खीरा) को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें (चाहें तो छिल्का उतारें)। अंकुरित मूंग को थोड़े से पानी में सिर्फ 2 मिनट के लिए पका लें। अब उबले आलू और सेब के भी टुकड़े काट लें।

एक बड़ी सी प्लेट में अधपके मूंग (पानी हटाकर) आलू, सेब और ककड़ी के टुकड़े, सींगदाने मिक्स करें। अब सभी मसाले और हरा धनिया भी डालें।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उम्र का असर भी कम करता है टोफू, जानिए क्या होता है और कैसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक

सभी देखें

नवीनतम

इन 6 तरह के लोगों को परेशान कर सकता है गर्मी का मौसम, जानिए बचने के इंस्टेंट टिप्स

हीटवेव अलर्ट: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए लू से बचने के 7 आसान उपाय और किन्हें बरतनी चाहिए खास सावधानी

महावीर जयंती पर जानिए उनकी अद्भुत शिक्षाएं

एक बेहतर भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान, पढ़ें 10 अनसुनी बातें

अंबेडकर जयंती 2025: समाज सुधारक डॉ. भीमराव के जीवन की प्रेरक बातें

अगला लेख