मसाला मशरूमी राइस

Webdunia
- लीना बड़जात्या
ND

सामग्री :
बासमती चावल 250 ग्राम, ताजा मशरूम स्लाइस 250 ग्राम, प्याज (कटी) 2, लहसुन (कटी) 4 कली, अदरक (कटा) 1 इंच, हरी मिर्च (कटी) 4, घी 3 बड़े चम्मच, जीरा 1 चम्मच, इलायची के दाने 4 पीस, कालीमिर्च के दाने 10, लौंग 4, नमक आवश्यकतानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम चावल को 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। कुकिंग बाउल में घी डालकर 16 मिनट हाई लेवल पर माइक्रोवेव करें। जीरा, इलायची के दाने, कालीमिर्च और लौंग डालकर लगभग एक मिनट हाई लेवल पर माइक्रोवेव करें।

प्याज, अदरक, लहसुन व हरी मिर्च डालकर हाईलेवल पर 2 मिनट माइक्रोवेव करें। बीच में एक बार चला दें। अब कटी मशरूम डाल दें और हाई लेवल पर तीन मिनट माइक्रोवेव करें। बीच में दो बार चला दें।

भीगे चावल, दो गिलास पानी और नमक डाल दें व 12-15 मिनट हाई लेवल पर माइक्रोवेव करें। पकने के बाद 2 मिनट ढँका छोड़ दें। अब गरम-गरम सर्व करें।

Show comments

अकेले रहने वाली महिलाएं अपनी सुरक्षा और स्मार्ट लिविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर लगाएं ये प्रोटेक्टिव परत, रंगों से नहीं होगा नुकसान

इस सुन्दर संदेशों से अपने जीवन की खास महिलाओं का दिन बनाएं और भी खास, विशेष अंदाज में कहें हेप्पी विमन्स डे

महिला दिवस पर दिखेंगी सबसे अलग और फ्रेश, लगाएं मसूर दाल से बना ये खास फेस पैक

महिला सशक्तिकरणः विकसित राष्ट्र के विकास का आधार स्तम्भ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लैंगिक समानता के लिए करने होंगे प्रभावी प्रयास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जनजातीय महिलाओं की शक्ति को नई उड़ान दे रही सरकार

महिलाएं धर्म के बारे में क्या सोचती हैं? पढ़िए देश की जानी-मानी महिलाओं के विचार

महिलाओं के सम्मान और उत्सव का दिन है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें वुमेन्स डे पर खाने में क्या बनाएं