स्मृति शेष : नामवर जी एक मजबूत वटवृक्ष थे

मनीषा कुलश्रेष्ठ
मनीषा कुलश्रेष्ठ 
जिसने सुना यही कहा नामवर जी के साथ एक युग का अवसान हो गया। हांलांकि वे गत सात-आठ वर्षों से स्वास्थ्य के कारण निष्क्रिय ही थे किंतु उनका होना मात्र एक मजबूत वटवृक्ष का होना था। 
 
हिन्दी आलोचना में वे डॉ.नगेंद्र के शिष्य रहे और उनके छूटे काम को अभूतपूर्व विस्तार दिया था। हिन्दी आलोचना का एक मुकम्मल स्केलेटन उन्होंने तैयार किया था कि जिस पर हिन्दी आलोचना रीढ़ सीधी कर खड़ी हो सके। हिन्दी भाषा की आलोचना संस्कृत काव्यशास्त्र और पाश्चात्य आलोचना और हिन्दी वांगमय की अपनी प्रवृत्तियों के मिश्रण से गढ़ी गई और यह काम आसान न था। 
 
नामवर जी का सरल व्यक्तित्व...दूर से ही धाक जमा लेता था। लंबा चेहरा, उन्नत भाल, मुंह में पान, करीने से पहना गया कुर्ता और चुन्नटदार कलफ़ लगी धोती और सधी हुई चाल उनकी अभूतपूर्व विद्वता को उत्सर्जित करते थे। 
 
एक युग पुरुष, जिनकी किताबें रट कर एम.ए. में गोल्ड मैडल लिया था। स्वयं लेखक बन जाने के बाद भी दिल्ली में या साहित्य के आयोजनों में उनसे मिलना संकोच से भर देता था किंतु वे इतने विनम्र थे कि वे आपको सहज कर देते थे।
 
मैं यह नहीं कहूंगी कि उनके निधन से हिन्दी आलोचना का मजबूत स्तंभ ढह गया है। वे अपनी सैद्धांतिकी में सदैव जीवित और मुखर रहेंगे। इसी स्तंभ पर आगे आलोचना अपने नये आयामों में विकसित होगी। 
 
नामवर सिंह जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

ALSO READ: स्मृति शेष : 20 फरवरी, डॉ. नामवर सिंह और मैं..

ALSO READ: स्मृति शेष : भीतर से छोटे बच्चे की तरह थे नामवर सिंह जी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

अगला लेख