काव्य जगत लड़खड़ा गया

हास्य की भारतीय आत्मा देह त्याग गई

Webdunia
NDND
काव्य जगत लड़खड़ा गय ा
काव्य जगत की शीर्षस्थ दीवार थी ओम व्यास 'ओम' जो टूट गई, अब बचा ही क्या प्रतिक्रिया देने को। पहले ओमप्रकाश 'आदित्य' और अल्हड़ बीकानेरी के रूप में छत टूटी फिर नीरज पुरी के रूप में एक दीवार ढही और आज इस इमारत की एक और मजबूत दीवार गिर जाने से काव्य जगत लड़खड़ा गया।'
सुरेन्द्र शर्मा, विख्यात हास्य कव ि

हास्य की भारतीय आत्म ा
ओम के जाने से हास्य का एक संजीदा, जरूरी, अपनी ही तरह का इकलौता कवि चला गया। वो अपने आप में अनोखा ही कवि था जो शब्दों के साथ-साथ अपने रूप-स्वरूप से भी प्रसन्नता देता था। दरअसल उनकी निरीक्षण क्षमता बहुत पैनी थी। वे समाज के पतनशील मूल्यों को हँसी-हँसी में जिस तरह पेश करते थे, उसका कोई जवाब नहीं।

NDND
कभी-कभी तो हास्य कवि होते-होते वो अचानक शिक्षक हो जाते थे और बात-बात में सामाजिक-पारिवारिक सरोकारों से जुड़ी अनेक शिक्षाएँ दे जाते थे। वो बोलते थे तो लगता था कि विशुद्ध भारतीयता बोल रही है। पिछले कुछ समय में हँसी की फैक्टरी के कई कर्मचारी चले गए, देश के लिए ये कारखाना चलाना है इसलिए अब नए हास्य कवियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

मेरे साथ कई बार वे विदेश यात्रा पर गए। वहाँ खरीदारी करने निकलते और लगता था कि पैसों की कमी न होती तो सारे उज्जैन के लिए कुछ न कुछ खरीद लाते। सच कहूँ तो ओमजी के जाने से लगता है कि हास्य की भारतीय आत्मा देह त्याग गई।'
डॉ. अशोक चक्रधर
Show comments

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह