Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

POK के महत्वपूर्ण शहरों के नाम और खास सामरिक महत्व के स्थान

Advertiesment
हमें फॉलो करें POK

WD Feature Desk

, शनिवार, 3 मई 2025 (14:55 IST)
POK: भारत के इस उत्तरी राज्य के 3 क्षेत्र हैं- जम्मू, कश्मीर और लद्दाख। लगभग आधे जम्मू और कश्मीर पर आज भी पाकिस्तान का कब्जा है। दूसरी ओर लद्दाख के बहुत बड़े भूभाग पर पाकिस्तान और चीन का कब्जा है। आओ जानते हैं तीनों के उस क्षेत्र के बारे में जिसको पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले रखा है।
 
POK  के सामरिक महत्व के क्षेत्र: हाजी पीर, गिलगित, स्कर्दू, काराकोरम दर्रा, खुनजराब दर्रा, मुज़फ्फराबाद, नीलम घाटी, चिलास, मिनीमर्ग, तोलतिंग/शक्सगाम घाटी आदि।
 
1. जम्मू परिचय : भारतीय ग्रंथों के अनुसार जम्मू को डुग्गर प्रदेश कहा जाता है। जम्मू संभाग में 10 जिले हैं। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा, पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और किश्तवाड़। जम्मू का कुल क्षेत्रफल 36,315 वर्ग किमी है। इसके लगभग 13,297 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर पाकिस्तान का कब्जा है। यह कब्जा उसने 1947-1948 के युद्ध के दौरान कर किया था। जम्मू के जिस क्षेत्र पर पाकिस्तान का कब्जा है वे हैं मुज़फ़्फ़राबाद, कोटली, मीरपुर, सुधान्ती, रावलकोट, भिम्बर, पुंछ हवेली, बाग, हट्टियां और हवेली आदि।
 
2. कश्मीर परिचय : जम्मू संभाग का क्षे‍त्रफल पीर पंजाल की पहाड़ी रेंज में खत्म हो जाता है। इस पहाड़ी के दूसरी ओर कश्मीर है। कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 16,000 वर्ग किमी है। इसके भारत में कुल 10 जिले हैं- श्रीनगर, बड़गाम, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, कूपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, गन्दरबल, बांडीपुरा। दूसरी ओर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नीलम आदि है। माना जाता है कि गिलगित और स्कार्दू के कुछ क्षेत्र कश्मीर में आते हैं बाकि लद्दाख में।
 
3. लद्दाख परिचय : लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और काराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। हालांकि इसका करीब 38 हजार वर्गमील का क्षेत्र चीन ने अपने कब्जा में ले रखा है जिसे अक्साई चीन कहते हैं। भारत के लद्दाख में लेह और कारगिल दो हिस्से हैं जिसमें जन्सकार घाटी भी शामिल है। विभाजन के बाद, पाकिस्तान और चीन ने राज्य के क्रमशः 78,114 वर्ग किलोमीटर और 37,555 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया, जबकि राज्य का शेष हिस्सा भारत में है। पाकिस्तान ने इस क्षेत्र का 5180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भी अवैध रूप से चीन को उपहार में दे दिया जिसे शक्सगाम घाटी कहा जाता है। इसके अलावा गिलगित, बाल्टिस्तान, डायमिर, गीजर और घांचे भी भारत का हिस्सा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निकेल खनन की भारी कीमत चुका रहा इंडोनेशिया का यह द्वीप