rashifal-2026

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे शिवपाल यादव

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (14:24 IST)
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने शनिवार को कहा कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।
 
शिवपाल यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुझसे (द्रौपदी मुर्मू के लिए) वोट देने को कहा था और मैंने फैसला किया है कि मैं उन्हें वोट दूंगा।'
 
सपा के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर और यादव ने शुक्रवार को आदित्यनाथ द्वारा मुर्मू के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया था। इन दोनों नेताओं के राजग प्रत्याशी के समर्थन से विपक्षी खेमे के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं क्योंकि वह इस पद के लिए यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया था कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के रात्रिभोज के दौरान राजा भैया के नाम से मशहूर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेश में बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह भी मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मौजूद थे।
 
राजा भैया ने भी बाद में पत्रकारों से इस बात की पुष्टि की थी कि वह, राजभर, शिवपाल यादव और उमा शंकर सिंह रात्रिभोज में शामिल हुए थे।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख राजभर को आमंत्रित नहीं किया था। इसके बाद राजभर ने शुक्रवार को कहा था कि वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समर्थन के मसले पर अपने फैसले की घोषणा 12 जुलाई को करेंगे।
 
उन्होंने कहा था कि वह शुक्रवार को मऊ और शनिवार को बलिया एवं गाजीपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे तथा इसके बाद अपना फैसला सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने यशवंत सिन्हा के समर्थन को लेकर पूछे जाने पर कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह अपने दम पर राष्ट्रपति चुनाव पर फैसला करेंगे।
 
शिवपाल यादव के उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम के बाद से अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। शिवपाल कई बार आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं और कई मुद्दों पर सपा प्रमुख पर हमला करते रहे हैं। रात्रिभोज में बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की उपस्थिति मुर्मू को समर्थन देने की पार्टी प्रमुख मायावती की घोषणा की पुष्टि करती है।
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा में राजभर की पार्टी के 6 विधायक हैं। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी समूह के सहयोगी के रूप में लड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख