विपक्ष की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (12:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।
 
केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, 8 से 10 सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे।
 
गौरतलब है कि राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
 
सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का लकी नंबर 1206 ही बना अनलकी नंबर, प्लैन क्रैश में हुई मौत

अगला लेख