इलाहाबाद कुंभ मेला : पहला शाही स्नान 14 जनवरी को

पहले दिन 1 करोड़ लोग करेंगे शाही स्नान

Webdunia
FILE
इलाहाबाद के कुंभ मेले में जहां श्रद्‍धालुओं की भीड़ जमा होने लगी है वहीं 14 जनवरी को होने वाले पहले शाही स्नान के लिए शैव संन्यासी अखाड़े के साधुओं ने संगम तट पर डेरा डाल रखा है। साधुओं के स्नान के बाद ही आम लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं। इस शाही स्नान की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं।

शंकराचार्य हो या नागा साधु सभी महापर्व कुंभ में पहुंच गए हैं। सभी तेरह अखाड़े इस शाही स्नान में शामिल होंगे। सभी साधू-संत झूमते गाते और नाचते हुए संगम में डुबकी लगाने निकलते हैं।

अखाड़ों में रहेगी होड़ : शाही स्नान करने जाते समय साधु-संत अपनी अपनी परंपरा अनुसार शाही अंदाज में जुलूस निकालेंगे। कोई हाथी या घोड़े पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ निकलेगा तो कोई राजसी पालकी में।

आगे-आगे नागाओं की फौज होती है और उसके पीछे-पीछे महंत, मंडलेश्वर, महा मंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर। शाही स्नान में किसका जुलूस सबसे बड़ा और भव्य हो इसको लेकर अखाड़ों में होड़ मची रहती है।

डुबकी की संख्या : हिन्दू धर्म में अखाड़ों के शाही स्नान के बाद संगम में डुबकी लगाने का बड़ा धार्मिक महत्व है। कुंभ पर्व में आम श्रद्धालु एक से पांच बार डुबकी लगाता है, जबकि अखाड़ों के नागा तो एक हजार आठ बार तक नदी में डुबकी लगाते हैं।

माना जा रहा है कि 14 जनवरी को होने वाले प्रथम शाही स्नान में एक करोड़ दस लाख लोगों के स्नान करने की संभावना है।

इलाहाबाद के कुंभ महापर्व में संतों के मुख्य तीन शाही स्नान 14 जनवरी, 10 फरवरी और 15 फरवरी को होंगे। (एजेंसी)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

यदि आप कावड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो कैसे शिवजी पर जल अर्पित करें, जानिए

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

गुरु और जीवन : अभिन्न हैं

भविष्यवाणी: अब होने वाली है स्वर्ण युग की शुरुआत, जानिए श्रीकृष्ण ने माता गंगा से क्या कहा...