कुंभ मेले में साधुओं से क्यों आकर्षित होते हैं विदेशी

- आलोक त्रिपाठी

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013 (19:49 IST)
WD
प्रयाग में लगे पूर्ण कुंभ में नित बढ़ रहे विदेशी पर्यटक श्रद्धालुओं की संख्या भारतीय लोगों को खासा आकर्षित कर रही हैं, ना सिर्फ पर्यटक बल्कि विदेशियों की हिन्दू शंकराचार्यों के प्रति बढ़ रही श्रद्धा भी लोगों को गंभीर संदेश दे रही है।

विदेशियों का हिन्दू संस्कृति के प्रति बढ़ रहे रुझान पर कई अर्थ निकाले जा सकते हैं। सबसे पहले यह तथ्य पूरे विश्व को आकर्षित करता है कि हिन्दू संस्कृति नित्य नूतन और चिर पुरातन है। इस धर्म में कभी किसी को नुकसान देने की बात नहीं की गई है।

सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस संस्कृति में बेरोजगारी को कहीं भी स्थान नहीं दिया गया है क्योंकि यहां हर किसी को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने के अवसर दिए गए हैं। भारतीय संस्कृति उदारवादी तो रही है, लेकिन इसमें उधारवाद को कहीं भी रंच मात्र का स्थान नहीं दिया गया है। यही तथ्य विदेशियों को भी भा रहा है।

एक ओर जहां पूरा यूरोप और अमेरिका का अधिकतर क्षेत्र आर्थिकमंदी से गुजर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत अपनी योग्य अर्थनीति के सहयोग से पूरे विश्व के नौजवानों को रोजगार देने का दंभ भर रहा है।

यही सबसे बड़ा कारण है कि विदेशी युवा भी हमारे शंकराचार्यों से जुड़कर उनसे दीक्षा प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें एक तथ्य समझ में आ गया है कि जो सुख वैराग्य और सन्यास में मिलता है, वो किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नहीं मिल सकती है। कुंभ 2013 में लगभग 1260 विदेशियों ने संतों की शरण ली है। उनमें लगभग 900 विदेशी 25 से 30 वर्ष के नौजवान हैं।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल