प्रयाग में साधु के श्राप से उलट गई एक बस्ती

Webdunia
PR
प्रयाग में गंगा के उस पार समुद्र कूप टीले से लगी हुई हैं- पुरानी झूंसी बस्ती। इस बस्ती में ऊंचे टीलों का सिलसिला दूर तक दिखाई पड़ता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहीं पहले प्रतिष्ठानपुर नगर था।

इस नगर का नाम मध्यकाल में झूंसी हो गया। कहते हैं- पुराने जमाने में इस इलाके पर राजा हरबेंग सिंह राज्य करते थे। इसे कुछ लोग हरबोंग सिंह भी कहते हैं। हरबेंग सनकी और अत्याचारी शासक था। इसने अपने शासन में अंधेर मचा रखा था। इसके राज्य में सभी चीजें टका सेर बिकती थी। इसीलिए कहावत चल गई थी।

अंधेरी नगरी अनबूझ राजा, टकासेर भाजी, टका सेर खाजा। इस सनकी और घमंडी राजा ने एक बार परम सिद्ध अवधूत मत्स्येन्द्र नाथ और गुरु गोरखनाथ का अपमान कर दिया। ये दोनों संत त्रिवेणी संगम पर स्नान करने आए थे।

दोनों सिद्ध योगी राजा के अपमान से क्रोधित हो गए। गुरु गोरखनाथ ने क्रोध से जलते हुए हाथ उठाकर कहा कि अभिमानी राजा, सिद्धों के श्राप से तेरी राजधानी उलट जाएगी और तू नष्ट हो जाएगा।

इस श्राप से राजा हरबेंग की राजधानी पर वज्रपात हुआ। बस्ती में भयंकर आग लगी और वह झुलस गई। इस झुलसी हुई बस्ती का नाम आगे चलकर झूंसी हो गया।

एक दूसरी कहानी : इस संबंध में एक कहानी और कही जाती है जो बाद में गढ़ी गई। सन्‌ 1359 के आसपास मध्य एशिया से चलकर एक पहुंचे हुए फकीर ने झूंसी में डेरा डाला। गंगा किनारे की यह बस्ती उन्हें बहुत पसन्द आई। वे पांचों वक्त नमाज पढ़ते थे। उन्हें दुनिया की नाशवान चीजों से कोई मोह नहीं था, लेकिन सनकी हरबेंग सिंह को इस फकीर का राजधानी में रहना फूटी आंख नहीं भाया। उसने फकीर को राजदरबार में बुलाकर उनका अपमान किया।

फकीर की सहनशक्ति खत्म हो गई तो उन्होंने दोनों हाथ आसमान की ओर उठाकर बद्‌दुआ दी। फकीर की बद्‌दुआ से आसमान को चीरता हुआ एक तारा उस बस्ती पर गिरा। बस्ती में आग लग गई और वह उलट गई।

हिन्दू और मुस्लिम आख्यानों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि लगभग सात-आठ सौ वर्ष पहले इस बस्ती पर कोई उल्का पिण्ड गिरा था। उल्कापात से यह शानदार नगर तबाह हो गया। लेकिन लोग हैं कि प्राकृतिक घटना को भी कहानी बना देते हैं।

- वेबदुनिया संदर्भ

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

07 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

07 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: जानें श्रीहरि के आशीर्वाद से आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 06 जुलाई 2025 का राशिफल