महाकुंभ को नोबेल पुरस्कार की माँग

Webdunia
ND
उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह महाकुंभ मेले के लिए नोबेल पुरस्कार की माँग करे। राज्य सरकार का कहना है कि इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। हालाँकि कांग्रेस ने इस माँग को हास्यास्पद बताया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिशनसिंह चुफल ने कहा कि यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक है, वरन अनोखा भी है। दुनिया के सभी हिस्से से लोग इसमें आते हैं। पार्टी का मानना है कि हरिद्वार महाकुंभ एक राष्ट्रीय त्योहार है और इसे इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उनकी इस माँग का प्रदेश के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी समर्थन किया।

ND
उन्होंने हाल ही में कहा कि 140 देशों के 5 करोड़ से अधिक लोग इसमें शामिल होने आए, इसलिए इसे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि उनको कई विद्वान फोन कर कह रहे हैं कि इस आयोजन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की माँग की जानी चाहिए।

कांग्रेस ने इस माँग को हास्यास्पद बताया और कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ जैसी घटनाएँ और कुछ घोटालों से उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। इसलिए इस तरह की माँग करना हास्यास्पद ही है। कांग्रेस का कहना है कि महाकुंभ में वित्तीय अनियमितताओं की जाँच हो।

उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर धन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल, जो सरकार का सहयोगी दल है, ने भी इस माँग की आलोचना की है। पार्टी अध्यक्ष नारायणसिंह जंतवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

17 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

17 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope (17 to 23 March) : इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

16 मार्च 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें 16 मार्च का दैनिक भविष्‍यफल

भाई दूज 2025: होली के बाद मनाया जाता है भाई-बहन के प्यार का महापर्व, जानिए क्यों है विशेष