संगम तट पर 'गंगा' बनी श्रद्धालुओं का 'वेलेंटाइन'

- आलोक त्रिपाठी

Webdunia
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (20:36 IST)
FILE
इलाहाबाद। धर्म और अध्यातम की नगरी यानी की कुंभ नगरी में प्रेम का दिन बड़े ही अनूठे अंदाज में मनाया गया। आज संगम तट सैकड़ों लोगों ने इस दिन को मां गंगा को समर्पित कर दिया।

अलग अलग रूप और रंग में रंगे पूरब और पश्चिम की सभ्यता का मिलन दो नदियों के मिलन स्थल पर हुआ। गंगा के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए इलाहाबाद के नैनी तट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन गया था।

जहां संगम तट पर चिदानंद मुनि आश्रम में गंगा के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए लोगों ने गंगा मां को अपने हाथों से बनी विशेष ग्रीटिंग दी। साथ ही अपने ही अंदाज में नाच गा कर विशेष आरती की।

संगम तट पर स्थित चिदानंद मुनि के आश्रम में प्रेम का त्योहार यानी की वेलेंटाइन डे मां गंगा को साफ करके मनाया गया। संगम तट पर सैंकड़ो विदेशी भक्तों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल करने का संकल्प लेते हुए अपने अंदाज में बेले नृत्य पेश किया।

इस दौरान भक्त अलग-अलग गेटअप में खुद को सजाएं हुए थे। हाथों में तिरंगा पकड़ कर कोई वृक्ष बना था तो कोई फल और कोई तो खुद मां गंगा का रूप धारण किए हुए था। सबने एक साथ मिलकर आज का वेलेंटाइन डे मनाया।

वेलेंटाइन डे की खास बात यह है की इसमें 55 देशों के देशी-विदेशी भक्त हाथों में अपने अपने देश का झंडा लिए हुए शामिल हुए। सब ने मिल 'जय गंगा मां' का गीत गाकर मां गंगा का विशेष पूजन किया।

वेलेंटाइन डे के इस अनूठे अंदाज पर आश्रम के मुनि चिदानंद ने कहा कि उनका शारीर आज अगर जीवित है तो वह केवल मां गंगा की देन है और उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए इस विशेष वेलेंटाइन डे का आयोजन किया गया था।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किसकी मजार के सामने रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए कौन थे सालबेग

सावन सोमवार 2025 में उज्जैन महाकाल सवारी कब कब निकलेगी

sawan somwar 2025: सावन सोमवार का व्रत पूरे माह रखें या कि सिर्फ सोमवार को?

कर्ण पिशाचिनी की साधना कैसे करें, जानिए अचूक मंत्र और 7 प्रयोग, कान में बता देगी भूत और भविष्य

गुप्त नवरात्रि की 10 देवियां, जानिए उनके नाम और तांत्रिक मंत्र

सभी देखें

धर्म संसार

क्या है अमरनाथ गुफा और हिमलिंग के दर्शन का महत्व क्या है?

01 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

01 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

जगन्नाथ रथयात्रा: जन-जन का पर्व, आस्था और समानता का प्रतीक

मासिक दुर्गाष्टमी क्या है, जानें महत्व, कारण और मान्यताएं