Prayagraj Mahakumbh : चौथे अखाड़े ने छावनी में किया प्रवेश, अटल अखाड़े ने निकाली 5 KM लंबी पेशवाई

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (20:15 IST)
Prayagraj Mahakumbh : साल 2025 के प्रथम दिन शरीर पर भूतल भस्म लपेटे चौथे अखाड़े नागा संन्यासियों की फौज अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ छावनी में प्रवेश कर गई है। अटल अखाड़े ने छावनी में प्रवेश से पहले भव्यता के साथ पेशवाई निकाली गई। पेशवाई के दौरान नागा साधु घोड़े पर सवार होकर आगे और उनके पीछे अखाड़े के कोतवाल लट्ठ भांजते हुए, फरसा और तलवार लेकर चल रहे थे। सैकड़ों की संख्या में नागा साधु-संतों की यात्रा दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, अपनी धुन में मस्त अटल अखाड़ा पेशवाई छावनी में प्रवेश पा चुका है।
 
अटल अखाड़े की भव्य पेशवाई दारागंज स्थित बक्शीबांध से बैंड-बाजे के साथ प्रारंभ हुई। यह यात्रा लगभग 5 किलोमीटर लंबी थी जो सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा शिविर में समाप्त हुई। अटल अखाड़े के छावनी प्रवेश शोभायात्रा के दौरान सबसे आगे धर्म ध्वजा लहलहाती नजर आई और उसके पीछे अखाड़े के आराध्य भगवान गजानंद की पालकी ट्रैक्टर रूपी रथ पर सवार थे।
ALSO READ: Prayagraj Kumbh Mela 2025: प्रयागराज कुंभ में कहां कहां घूमना चाहिए?
गजानंद और पेशवाई के दर्शन को आतुर लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे। अखाड़े के नागा साधु घोड़े पर और पैदल चलकर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए ढोल-नगाड़े की धुन पर झूमते-गाते नजर आए। पेशवाई में अटल अखाड़े के सभी महंत और महा मंडलेश्वर अपने राजशाही घोड़े, बग्‍घी समेत चांदी के रथ पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए है।
 
गौरतलब है कि यह चौथी पेशवाई आज छावनी में प्रवेश पा चुकी है। इससे पहले जूना अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा कुंभ मेला क्षेत्र में अपना छावनी प्रवेश कर चुका है। आगामी दिवस यानी 2 जनवरी कोश्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का छावनी प्रवेश होगा।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : श्रद्धालुओं की सुरक्षा को तैनात होगी घुड़सवार पुलिस, पूरे मेला क्षेत्र में करेगी गश्‍त
कुंभ में कुल 13 अखाड़ों का प्रवेश होना है। नए साल के प्रथम दिवस तक 4 अखाड़ों ने कुंभ मेले में प्रवेश पा लिया है। 9 अखाड़े आगामी दिनों में छावनी प्रवेश करेंगे, जबकि 13 जनवरी का प्रथम स्नान होने के साथ कुंभ मेला शुरू हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

मंगल का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल

चीन से निकलने वाली ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में 10 खास जानकारी

गायत्री जयंती कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र का महत्व?

निर्जला एकादशी कब है, क्या है पारण का समय, भूलकर भी न करें 11 काम

7 जून के बाद पाकिस्तान से युद्ध करना होगा मुश्किल, भारत को उठाना पड़ सकता है नुकसान

अगला लेख