कुंभ मेले के दौरान भक्तों ने किया ‘शाही स्नान’

Webdunia
नासिक। भारी बारिश के बीच शुक्रवार को कुंभ मेले के आखिरी दिन हजारों संतों और भक्तों ने यहां रामकुंड में ‘शाही स्नान’ किया।

निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर 3 अखाड़ों से संबंध रखने वाले संत, तपोवन इलाके के लक्ष्मीनारायण मंदिर से गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड तलाब तक निकाले गए भव्य जुलूस में शामिल हुए। वे सजे-धजे रंगीन वाहनों में बैठे थे। गेंदे के फूलों की माला पहने, चंदन और सिंदूर लगाए वे मुंह अंधेरे ही भारी बारिश के बीच शाही स्नान के लिए निकले।
 
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, मेयर अशोक मुरतदक के अलावा नगर निकाय और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकरी भी शाही स्नान के स्थल पर मौजूद थे। 
 
महंतों के शाही स्नान के बाद हजारों भक्तों ने इस आखिरी ‘पर्वणि’ के अवसर पर गौरी पतंगन, कपिला, यशवंतराव महाराज, तलेश्वर और लक्ष्मीनारायण सहित विभिन्न घाटों पर स्नान किया। यह पावन दिन ऋषि पंचमी के दिन आता है। नासिक में शुक्रवार को आखिरी ‘शाही स्नान’ था।
 
इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त बल को तैनात किया गया था। पुलिस आयुक्त एस जगन्नाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
 
नासिक राज्य सड़क परिवहन निगम ने तीर्थयात्रियों के लिए शहर के बाहरी इलाकों से अतिरिक्त 3 हजार बसें भी चलवाई थीं। शहर के नगर निगम दल, फायर ब्रिगेड, सामाजिक संगठनों, जीवकरक्षकों को शाही स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस की सहायता के लिए तैनात किया गया था। (भाषा)
 
Show comments

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Vastu Tips : घर बनाने जा रहे हैं तो जानें कि कितना बड़ा या किस आकार का होना चाहिए

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

वैशाख मास में दान देने का है खास महत्व, जानें किन चीज़ों का करते हैं दान

Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के रुके कार्य होंगे पूरे, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 अप्रैल का दिन

कुंडली मिलान में नाड़ी मिलान क्यों करते हैं?

27 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

27 अप्रैल 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त