कुंभ नगरी की सुरक्षा में जुटे होमगार्ड के 4500 जवान

Webdunia
WD
गंगा, यमुना और सरस्वती के इस समागम स्थल संगम तट पर दुनिया का सबसे विशालतम समागम हो रहा है, यहां पर देश-विदेश के कोने-कोने से आए हुए स्नानार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के पुख्‍ता इन्तजाम किए गए हैं।

इस कुंभ मेला में आए हुए स्नानार्थियों की सुरक्षा में पुलिस, पीएसी, कमांडो तथा पैरामिलिट्री फोर्स जल पुलिस तैनात है। पुलिस बल के साथ उनके कंधों से कंधा मिलाकर उनकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश होमगार्डस के 1 कमांडेंट, 5 इंस्पेक्टर, 15 प्लाटून कमांडर, 40 ब्लाग अर्गेनाइजर, 50 हवलदार, 50 चतुर्थ श्रेणी के साथ 4500 जवान भी तैनात है।

कुंभ मेला के होमगार्ड के कमांडेंट सुधारकराचार्य पाण्डेय ने बताया कि होमगार्डस पूरे कुंभ मेला क्षेत्र व सभी थानों में अपनी सेवाए दे रहे हैं। होमगार्डों को रहने के लिए चार जगहों पर पुलिस लाइन बनाई गयी है। ये काली सड़क, आइजर ब्रिज, अरैल, और झूंसी में स्थापित है।

उन्होंने बताया कि सभी होमगार्डस पूरी मुस्तैदी के साथ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस के यातायात बैरियर, स्नानघाट, जल पुलिस, पाण्डालों व अखाड़ों आदि की सुरक्षा में तैनात किए गए है जो अपने कार्य को पूरे सेवाभाव, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपनी ड्‌यूटी कर रहे हैं।
- अलोक त्रिपाठी (इलाहाबाद से)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 05 जुलाई का दैनिक राशिफल, आज का दिन चमकाएगा आत्मविश्वास का सितारा

05 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

पंचांग का ज्ञान, 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच क्या होने वाला है?

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए क्यों नहीं लेते एक दूसरे का नाम?

05 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त