महाकुंभ में रामफल के नाम से बेचा जा रहा कंदमूल

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2013 (16:34 IST)
FILE
उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद मे चल रहे महाकुंभ मेले में जंगलों में उगने वाले कंदमूल को रामफल के नाम से बेचा जा रहा है।

रामफल महाकुंभ में आए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। यहां गंगा में डुबकी लगाने के साथ लोग इस फल को खाना नहीं भूलते। मान्यता के अनुसार यह आम फल नहीं बल्कि भगवान राम का फल है। जिसे वनवास के दौरान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वन में रहने के दौरान खाया था।

देखने में किसी जड़ की तरह लगने वाला यह फल बेहद ही खास है। यह फल आमतौर पर सिर्फ अर्धकुंभ और कुंभ मेले में बिकने के लिए आता है। इस फल को वैसे तो कंदमूल कहते हैं, लेकिन इसे बेचने वाले इसे रामफल बताकर बाजार में बेचने लगे हैं।

हल्का मीठा और बाहर नारंगी और अन्दर से हल्के भूरे रंग का यह फल स्वाद में लजीज है। कहते हैं कि इस फल को खाने के बाद इंसान का मन तो शुद्ध होता ही है। साथ ही यह कंदमूल कई रोगों को दूर भी रखता है। इसे बेचने वाले और खाने वाले लोगों का मानना है कि इस फल को खाने से भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ( भाष ा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

Aaj Ka Rashifal: धन, प्रेम या करियर के मामले में किस्मत आज किसका साथ देगी, पढ़ें 04 जुलाई का राशिफल

04 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

क्या महिलाएं भी कर सकती हैं कांवड़ यात्रा? जानिए इस यात्रा पर जाने वाले कांवड़ियों का इतिहास, कौन कौन कर सकता है ये यात्रा