Festival Posters

महंत अवैद्यनाथ की जयंती, जानें 11 खास बातें

WD Feature Desk
मंगलवार, 28 मई 2024 (12:04 IST)
Mahant Avaidyanath
 

 
highlights : 
 
महंत अवैद्यनाथ की जयंती आज।  
महंत अवैद्यनाथ के बारें में जानें।  
कब हुआ था महंत अवैद्यनाथ का जन्म। 

ALSO READ: 28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य
 
- Mahant Avaidyanath: आज गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ की जयंती मनाई जा रही हैं।  उनका जन्म 28 मई 1921 को गढ़वाल/ उत्तरांचल जिले के कांडी गांव में हुआ था।  
 
- महंत अवैद्यनाथ के बचपन में ही उनके माता-पिता का साया उनके सर से उठ गया था, जिसके कारण उनका मन संसार से विरक्त हो गया। 
 
- महंत अवैद्यनाथ का वास्तविक नाम कृपाल सिंह बिष्ट था, जो कि रायसिंह बिष्ट (विष्ट) के इकलौते पुत्र थे।  
 
- उन्होंने वाराणसी और हरिद्वार में संस्कृत का अध्ययन किया था। 
 
- महंत अवैद्यनाथ ने केदारनाथ, ब्रदीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा कैलाश मानसरोवर की यात्राएं की थीं।    
 
- उनका गुरु का नाम महंत दिग्विजयनाथ था, जो हिंदुत्व को बहुत महत्व देते थे।  
 
- धर्माचार्य रहे महंत अवैद्यनाथ देश तथा संत समुदाय में बेहद सम्माननीय थे। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का सपना उन्होंने ही देखा था। 
 
- वे मासिक पत्रिका योगवाणी के संपादक भी रहे। 
 
- श्री रामजन्म भूमि यज्ञ समिति के अध्यक्ष और रामजन्म भूमि न्यास समिति के वे आजीवन सदस्य भी रहे हैं। 
 
- महंत अवैद्यनाथ राजनीति में भी सक्रिय थे, अतः वे 4 बार सांसद और 5 बार विधायक रहे।  
 
- अवैद्यनाथ जी पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। अतः राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी और गोरक्षपीठ के महंत एवं नेता रहे महंत अवैद्यनाथ 12 सितंबर 2014 को ब्रह्मलीन हुए।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mangal Gochar 2025: तुला राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

Shraddha Paksha 2025: नवजात की मृत्यु के बाद शास्त्र के अनुसार कैसे करना चाहिए श्राद्ध

Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण 2025: क्या 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा?

Navratri Story 2025: नवरात्रि पर्व की कहानी

Sharadiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में प्रारंभ हो गई है गरबा प्रैक्टिस, जानिए गरबा उत्सव के नियम

सभी देखें

धर्म संसार

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का उत्सव कब से मनाया जा रहा है, जानें इतिहास

Shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में द्वादशी तिथि के श्राद्ध का महत्व, विधि, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

Vishwakarma puja 2025: विश्‍वकर्मा पूजा कब रहेगी, क्या करते हैं इस दिन?

Shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में एकादशी तिथि का श्राद्ध कैसे करें, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 सितंबर, 2025)

अगला लेख