तेलगु कवयित्री आतुकुरि मोल्ला

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (18:00 IST)
लेखक : आर. हरिशंकर 
मोल्ला (1440–1530) एक तेलगु कवयित्री थी। उन्होंने वाल्मीकि रामायण का संस्कृत से तेलगु में अनुवाद किया है। भगवान शिव की भक्त मोल्ला का जन्म आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के एक गांव में हुआ था। उनके माता पिता भगवान मल्लिकार्जन और श्रीशैलम की देवी ब्रह्मरम्बा के महान भक्त थे। वह एक दयालु और प्रेम करने वाली महिला थीं।
 
 
दिव्य कार्य : 
उनके काम को मोल्ला रामायणम के नाम से जाना जाता है और यह कार्य पाठकों द्वारा अच्छा और सरल माना जाता है। वह एक विनम्र और मृदुभाषी महिला थीं, जिन्होंने अपने भाषण के माध्यम से कभी किसी को आहत नहीं किया। विजयनगर के सम्राट श्री कृष्णदेव राय द्वारा उनके आध्यात्मिक कार्यों के लिए उन्हें "कवि रत्न" की उपाधि से सम्मानित किया गया।
 
अपनी वृद्धावस्था के दौरान, वह श्रीशैलम आई और शेष जीवन वहीं रहकर भगवान शिव को समर्पित करने में व्यतीत किया। वहीं उन्होंने लोगों के लिए आध्यात्मिक मार्ग भी दिखाया। उन्होंने 90 वर्ष तक जीवन व्यतीत किया और अंत में उन्होंने समाधि प्राप्त की।
 
उन्होंने जिस तरह एक महान जीवन जिया था उससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य में वह एक उदाहरण के रूप में हमेशा रहेंगी। उनकी कविताओं को आज भी लोगों द्वारा व्यापक रूप से खूब गाया जाता है।
 
यद्यपि वह एक शिव भक्त थी, वह एक विष्णु भक्त भी थी, जिसने रामायण का तेलुगु में अनुवाद किया है। अपनी जिंदगी के दौरान, वह अपनी सादगी, दया और सौम्यता के कारण सभी द्वारा पसंद की गई थी। धरती से जाने के बाद, वह स्वर्ग में पहुंच गई हैं। आइए हम उनसे प्रार्थना करें और धन्य हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dussehra 2025: दशहरा पर शस्त्र पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त, कैसे करते हैं पूजन?

Dussehra ke upay: यह रुपए 100 की चीज दशहरे पर घर लाएं, खुलेंगे किस्मत के ताले

Papankusha Ekadashi 2025: पापाकुंशा एकादशी कब है, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व और लाभ

विजयादशमी दशहरे पर कौनसे 10 महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरूरी

Dussehra 2025: दशहरा पर रावण दहन का सही समय क्या है, जानें महत्व और मुहूर्त

सभी देखें

धर्म संसार

Vijayadashami 2025: दशहरे पर खरीदें ये 5 शुभ वस्तुएं: घर आएगी सुख समृद्धि

चंडी होम व कन्या पूजन से सम्पन्न हुआ इस वर्ष का आर्ट ऑफ लिविंग का नवरात्रि उत्सव

भीतर के अंधकार को मिटाने का पर्व है - विजयादशमी

Vijayadashami 2025: विजयादशमी पर करें मन रूपी रावण का दहन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नवमी की देवी सिद्धिदात्री की कथा, मंत्र और पूजा विधि

अगला लेख