आचार्य महाप्रज्ञ का प्रज्ञा दिवस

- साध्वी पुण्ययशा

Webdunia
ND

करुणा के महासागर, ज्योतिपुंज आचार्यश्री महाप्रज्ञजी प्रज्ञा संपन्न, विलक्षण व्यक्तित्व के धनी और चमत्कारिक पुरुष थे। उनकी समत्वप्रज्ञा जागृत थी। उपशम की साधना, संयम और मानसिक संतुलन के सघन अभ्यास ने उन्हें प्रज्ञा के शिखर पर प्रतिष्ठित किया। वे जैन आचार्यों की परंपरा में युग प्रधान आचार्य थे। अहिंसा यात्रा कर उन्होंने एक नए इतिहास का सृजन किया।

परमार्थ, पुरुषार्थ, समर्पण और सहजता से अनुप्राणित उनके जीवन का अणु-अणु महानताओं का विशद् कोष था। वे मानवीय मूल्यों के उन्नायक थे। निःसंदेह आचार्यश्री महाप्रज्ञजी देश की एक महान धरोहर थे। आध्यात्मिक अनुसंधान की प्रक्रिया से गुजरते हुए उन्होंने प्रेक्षाध्यान पद्धति का आविष्कार किया।

आज इस विधि द्वारा अनेक व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रोगों से मुक्त हो रहे हैं। आज जीवन विज्ञान को शिक्षा के क्षेत्र में भावनात्मक विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा सकता है, जो आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की शिक्षा जगत को बहुत बड़ी देन है। सृजनचेता आचार्यश्री लगभग 300 ग्रंथों के सृजनकार हैं।

जैन आगमों का सूक्ष्म एवं मर्मस्पर्शी विवेचन जैन शासन की एक बहुमूल्य निधि कही जा सकती है। वे भूगोल, खगोल, ज्योतिष, न्याय, विज्ञान के विशेष रहस्यों के ज्ञाता होने के साथ-साथ मंत्रदृष्टा आचार्य और योग के महान साधक थे।

उस असीम व्यक्तित्व को ससीम शब्दों में बाँधना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। 91वें जन्मदिवस (प्रज्ञा दिवस) पर शांतिदूत आचार्य महाप्रज्ञ को श्रद्धासिक्त नमन।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

ओडिशा में बहती है वैतरणी नदी, जानें 5 रोचक तथ्‍य

Aaj Ka Rashifal: 06 जून का राशिफल, आज किसे मिलेगी प्रत्येक कार्य में विजय, पढ़ें अपनी राशि के सितारे

06 जून 2025 : आपका जन्मदिन

06 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

गायत्री जयंती पर जानिए गायत्री मंत्र की शक्ति