सत्संग सुधारेगा आपका जीवन

आदमी अपने स्वभाव से दुःख पाता है

Webdunia
ND

भगवान ने इस सृष्‍टि का निर्माण किया और मनुष्य को सब कुछ दिया है, लेकिन वह उसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर पाता है। यही कारण है कि वह जीवन भर दुखी रहता है। उसके दुख की वजह भौतिक साधनों की कमी नहीं है, बल्कि स्वभाव है।

दुख का एक और कारण मनुष्य का पूर्व जन्म के बारे में सोचना है। मनुष्य अपने दुखों को पिछले जन्म का दोष देता है। लेकिन ऐसा नहीं है, मनुष्य का स्वभाव सत्संग सुनने से सुधर सकता है। मनुष्य सत्संग सिर्फ सुने ही नहीं, बल्कि उसका महत्व समझे। कथा-पुराण को भावपूर्वक सुनने से इसका सकारात्मक असर होता है। कथा मन को निर्मल कर देती है।

WD
आपको कोई भी, किसी भी प्रसंग या समारोह शुरू करने से पहले गुरु की वंदना करनी चाहिए। गुरु बोध कराने वाला होता है। अध्यात्म प्रसंग में भगवान शंकर को गुरु के रूप में स्वीकारा गया है। इसके बाद ग्रंथ, पुराण व शास्त्रों की पूजा होती है।

रामचरितमानस में चार वेद और 18 पुराणों का सार मिलता है। जब मनुष्य अंदर से सुखी होता है, तभी उसे वास्तविक आनंद मिलता है। संतों-महात्माओं का समाज में होना चलता-फिरता प्रयाग है। ऐसे संत जगत के कल्याण के लिए विचरण करते हैं।

राम का नाम राम से महान है। राम नाम की महिमा अपार है। केवल नाम के आधार पर ही शंकर, मीरा और प्रहलाद ने विष का पान कर लिया और अमर हो गए। मनुष्य को अपने स्वभाव को सुधार कर धर्म-कर्म में लगाना चाहिए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीओके, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का भूगोल और जनसंख्‍या सहित जानिए इतिहास

हनुमान जी के अवतार नीम करोली बाबा के ये 5 संकेत, अच्छे दिनों के आगमन की देते हैं सूचना

महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, तीर्थयात्रा में पीरिअड्स आने पर दर्शन करें या नहीं, जानिए महाराज का जवाब

भारत और पाकिस्तान की कुंडली में किसके ग्रह गोचर स्ट्रॉन्ग हैं, क्या मिलेगा PoK

भारत कब करेगा पाकिस्तान पर हमला, जानिए ज्योतिष की सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

धर्म संसार

भारत- पाकिस्तान को लेकर क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणियां हो रही हैं सच, आगे क्या होगा?

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

संत सूरदास जयंती: कैसे एक दृष्टिहीन कवि ने रच दिया भक्तिकाल का सबसे उजला अध्याय, पढ़ें उनके 20 कालजयी दोहे

Aaj Ka Rashifal: 01 मई, माह का पहला दिन, जानें क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए (पढ़ें दैनिक राशिफल)

01 मई 2025 : आपका जन्मदिन