क्रोध मनुष्य का स्वभाव नहीं

Webdunia
ND

मुनि पुलकसागरजी ने अपने प्रवचन में कहा कि क्रोध मनुष्य का स्वभाव नहीं है, विभाव है क्योंकि जो चीजें दूसरों के कारण हो वह विभाव है। क्रोध व्यक्ति स्वयं के कारण नहीं करता अपितु दूसरों के कारण करता है इसलिए इसको विभाव कहते हैं। व्यक्ति जीवनभर विभाव में जीता है इसलिए संसार सागर में भटकता रहता है।

पानी का महत्व बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि पानी दो प्रकार का होता है एक तो धरती का पानी दूसरा आँख का पानी। जब धरती का पानी समाप्त हो जाएगा तो जीवन जीना असंभव हो जाएगा और जब किसी की आँख का पानी समाप्त हो जाता है तो मर्यादाएँ, हया-शर्म सब खत्म हो जाती है। इससे पूरा जीवन नर्कमय हो जाता है। इसलिए आप धरती के पानी के साथ आँख के पानी का ख्याल भी रखिए।

समय सबको एक समान रूप से मिलता है पर उस समय को पाकर कोई बिरले महावीर जैसे व्यक्ति ही उसकी पहचान अपनाकर अपना पुरुषार्थ समयानुसार संतुलित कर लेते हैं। धन तो मूल्यवान होता है, पर समय अमूल्य होता है।

उन्होंने कहा कि पुरुषार्थ के साथ पुण्य भी होना चाहिए। इंसान को ऐसा लगता है कि मैं बुद्घि व पुरुषार्थ से बड़ा बन सकता हूँ। पैसा कमा सकता हूँ। इन लोगों के लिए चैलेंज है कि इस दुनिया में पुरुषार्थ करने वाले बहुत हैं पर पुरुषार्थ में सफलता पाने वाले कितने हैं। पुरुषार्थ बढ़ाने के साथ पुण्य भी बढ़ाना चाहिए। सभी धर्म क्रियाओं का आधार आत्मा है। आत्मा का स्वरूप विश्वसनीय होकर स्वीकार करने योग्य है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्यों वर्ष में एक ही बार नागपंचमी पर खुलते हैं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट?

नागपंचमी पर जानिए वासुकि, तक्षक और शेषनाग की कहानी

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

सभी देखें

धर्म संसार

सावन में शिवजी को कौनसे भोग अर्पित करें, जानें 10 प्रमुख चीजें

शनि मंगल का समसप्तक और राहु मंगल का षडाष्टक योग, भारत को करेगा अस्थिर, 5 कार्य करें

कल्कि जयंती पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए आने वाले अवतार के 5 रहस्य

नागपंचमी के दिन करें इन चीजों का दान, ये 6 उपाय देंगे हर परेशानी से मुक्ति, मिलेंगे ये लाभ

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ