सच्ची श्रद्धा से मिलते हैं ईश्वर

Webdunia
ND

दूध में मक्खन रहता है पर दिखाई नहीं देता। मक्खन पाने के लिए दूध को पहले जमाना पड़ता है, उसके बाद उसका मंथन करना पड़ता है, तब मक्खन प्राप्त होता है। इसी प्रकार ईश्वर को प्राप्त करने के लिए पूजन और भजन जरूरी है।

ये बातें स्वामी शारदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचन में कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वत्र है पर दिखाई नहीं देते। उन्हें प्राप्त करने के लिए भजन, पूजन और सत्संग करना आवश्यक है। इन्हीं के माध्यम से उनका साक्षात्कार संभव है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में आकर यहाँ की चकाचौंध से अपना लक्ष्य भटक गए हैं। चाह, इच्छा और लोभ ने हमें सत्संग, पूजन आदि से दूर कर दिया है। इसलिए हम अपने मन के अंदर के ईश्वर को देख नहीं पाते।

दुनिया में आकर हम केवल अपनी इच्छाओं के फेर में उलझ गए हैं। कान से सुनना और आँखों से दिखाई देना बंद हो गया है। इसके बाद भी मोह, माया और इच्छाओं में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर देख रहा है कि कौन-सा प्राणी कितना दुख उठा रहा है पर हम अपने अभिमान में खोए हुए हैं।

ND
जैसे गंदगी को धोने साबुन लगाते हैं और साबुन को धोने पानी की जरूरत होती है, उसी प्रकार ईश्वर से साक्षात्कार के लिए भजन, पूजन और सत्संग रूपी साबुन लगाकर मोह माया से परे होकर उन्हें प्राप्त किया जा सकता है।

माथे पर लगने वाला चंदन शीतलता प्रदान करता है। चंद्रमा उससे भी अधिक शीतल होता है। यही अवसर है कि हम अपने जीवन रूपी नैया में भक्ति भाव में डूब जाएँ। तभी हम भगवान को प्राप्त करने की इच्छा को पूर्ण कर पाएँगे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

महावीर जयंती 2025 शुभकामनाएं: अपने प्रियजनों को भेजें ये सुंदर और प्रेरणादायक विशेज

मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा देश और दुनिया का हाल

सभी देखें

धर्म संसार

शनि के राशि बदलते ही शेयर बाजार में मची तबाही और अब अतिचारी गुरु करेंगे 6 बड़े धमाके!

08 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

08 अप्रैल 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

मंगलवार को करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली की कृपा से शादी से लेकर नौकरी और व्यापार में अड़चने होंगी दूर

श्री महावीर जी: भगवान महावीर के अतिशय क्षेत्र की आध्यात्मिक यात्रा