हनुमान-विभीषण के भक्ति संबंध अद्भुत

कर्त्तव्य को निभाना सबसे बड़ा धर्म

Webdunia
ND

श्रीमद् वाल्मिकी रामायण में हनुमान एवं विभीषण के बीच स्थापित भक्ति के संबंध अद्भुत हैं। इस प्रसंग को पढ़ने से भक्त और भक्ति के बीच का भेद ही मिट जाता है। क्या कभी मनुष्य इस बारे में गंभीरतापूर्वक विचार करता है कि उसने संसार में जिस-जिस वस्तु को, पद को, धन को, संपत्ति को, संबंध को पकड़ा है वे स्थायी रूप से पकड़े रह जाएँगे?

नहीं! एक न एक दिन उनको छोड़ना पड़ेगा तो फिर मोह कैसा? इसलिए इसका सीधा तात्पर्य है हमेशा यह ज्ञान बना रहे कि न हम रहेंगे और न आगे आने वाले ही रहेंगे। हम को जाना है, जगत को नहीं जाना है यह ज्ञान बना रहे। किंतु हम आए हैं, तो कर्म नहीं छोड़ सकते। जो व्यक्ति यह कहता है कि घर बार छोड़ दूँगा, संन्यासी बन जाऊँगा, वन में चला जाऊँगा, तपस्या करूँगा तो ऐसा व्यक्ति अपने कर्त्तव्य से आँख चुराने की बात करता है।

इसलिए यह ध्यान रहे कि जगत के कर्त्तव्य कभी भी न छूटें, भगवान की आस्था भी न छूटे, भगवान का भजन भी न छूटे और ज्ञान में सतत्‌ यह ध्यान बना रहे यह सब हमारा नहीं है।

ND
रामायण के सुंदरकांड का मूल तत्व यही है। जिस क्षण से जीवन भगवान के भजन से विमुख हो जाता है, भगवन्नाम स्मरण से विमुख हो जाता है, उसी क्षण से इस जीव को विपत्ति की प्राप्ति होने लगती है। सूत्र यह है कि ईश्वर की विस्मृति ही विपत्ति है।

सांसारिक जीवन भौतिक संसाधनों के छिन जाने से दुखी होता है और भौतिक संपत्ति मिल जाने से सुखी रहता है। परंतु भक्त तो भगवान के भजन एवं गुणगान से सुखी होता है। मनुष्य के पास सुख रूपी संपत्ति का खजाना भरा हुआ है लेकिन वह प्राप्त कैसे होगा? वह प्राप्त होगा भजन से।

मनुष्य समझता है शायद संपत्ति का आना, सुख एवं संपत्ति का जाना, दुःख संपत्ति पर निर्भर नहीं अपितु भजन पर निर्भर है। यही विभीषण और हनुमान जी के व्यक्तित्व में तुलना कर देखेंगे तो पाते हैं- संसार में कुछ लोग भजन भी देखा करने लगते हैं किंतु वह अधिक समय तक निभता नहीं क्योंकि संसार खींचता है, साधन खींचते हैं। (संत कृष्ण विद्यार्थी के प्रवचनों से)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

मंगल के कन्या में गोचर से 4 राशियों को मिल सकता है अचानक से धन

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सभी देखें

धर्म संसार

हरियाली तीज व्रत कथा: सौभाग्य, प्रेम और समर्पण की पावन गाथा

प्रियंका गांधी के तारे सितारे क्या कहते हैं, क्या बन सकती हैं विपक्ष का चेहरा?

श्रावण मास की हरियाली तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर है?

सिंधारा दूज करें ये 5 अचूक उपाय, तुरंत मिलेगी कर्ज से मुक्ति

नागपंचमी पर क्या सच में नागों को दूध पिलाने से मिलता है पुण्य?