हमेशा दें सत्य का साथ

बेहद जरूरी है वाणी संतुलन

Webdunia
ND

वाणी बहुत बलवान होती है। वाणी का संतुलन रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि वाणी ही आपको समाज में सम्मान दिलाती है और वाणी ही लोगों के बीच अपमान का घूँट पीने को मजबूर करती है। इसलिए हमेशा वाणी पर माँ सरस्वती तथा मन में कृष्ण को विद्यमान रहने दो। इसलिए कलियुग में सिर्फ वाणी पर ध्यान देने से अच्छा, कीर्तन करने से ही मुक्ति हो जाती है।

कम खाना व कम बोलना दोनों ही लाभप्रद हैं। सज्जन व्यक्ति कभी भी संग्रह नहीं करता है। वह उतना ही रखता है, जितने की आवश्यकता है। अगर धन तथा वैभव का सामान जुटाने में लगे रहोगे तो हरि भजन कब करोगे। हम सपनों में बहुत कुछ देखते हैं, लेकिन सपना कभी भी सच नहीं होता है।

ND
उसी प्रकार यह संसार भी एक सपना है, इसलिए जितना हो सत्य बोलो तथा कृष्ण की भक्ति में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दो। कलियुग में अच्छा काम करने वालों पर प्रभु की असीम कृपा बरसती है। इसलिए बुरे कार्यों से दूर भगवान कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने की कोशिश लोगों को करना चाहिए।

मनुष्य को हमेशा सत्य मार्ग पर ही चलना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने आपको सिद्ध कर सकता है। जीवन जीने के लिए हमेशा सत्य का ही सहारा लेना चाहिए। जीवन में सदा ऐसे लोगों का ही साथ दो, जो हमेशा सत्य मार्ग पर ही चलें। जीवन बिलकुल सत्यता के आधार पर ही जीना चाहिए। कभी किसी से झूठ-फरेब नहीं करना चाहिए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

मंगल के कन्या में गोचर से 4 राशियों को मिल सकता है अचानक से धन

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सभी देखें

धर्म संसार

27 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

27 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं काल सर्पदोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए