Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

WD News Desk
शुक्रवार, 17 मई 2024 (17:16 IST)
Maa lakshmi ka beej mantra: सभी मंत्रों में माता लक्ष्मी का बीज मंत्र सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस मंत्र को जपने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। बीज मंत्र से जाप करें, विधिवत मां लक्ष्मी की पूजा करके और उन्हें उनकी पसंद का नैवेद्य लगाएं और अंत में आरती करें। इस तरह से जप, पूजा आरती करने से मिलेगा माता लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद।
 
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥ 
 
कितने बार जपे लक्ष्मी बीज मंत्र : कम से कम 1008 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए। या एक माला रोज 43 दिन तक जपें।
ALSO READ: Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़
मां लक्ष्मी मंत्र का लाभ : 
  1. इस मंत्र को मां लक्षमी की शक्ति का प्रतीक माना गया है।
  2. इस मंत्र को जपने से आत्मबल बढ़ता है।
  3. आर्थिक संकट या समस्या इस मंत्र के जाप से दूर हो जाती हैं।
  4. माता का यह बीज मंत्र आपके दुखों को हर लेता है।
ALSO READ: lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न
मां लक्ष्मी मंत्र का अर्थ
इस मंत्र में ॐ ईश्वर है, ह्रीं मायाबीज है जिसमें ह् शिव, र प्रकृति, नाद विश्वमाता और बिंदु दुखहरण का प्रतीक है। श्रीं लक्ष्मी बीज है जिसमें श महालक्ष्मी के लिए, र धन और संपत्ति के लिए, ई महामाया, तो नाद जगत माता की पुकार के लिए प्रयुक्त हुआ है वहीं बिंदु को दुखों को हरने वाला माना जाता है। अंत में लक्ष्मीभयो नम: का अर्थ है कि हम मां लक्ष्मी को पुकारते हुए उन्हें नमन करते हैं।
 
अर्थात इस मंत्र के जाप से हम यह कामना करते हैं कि शिवयुक्त जननी आद्य शक्ति हमारे समस्त दुखों को हरें। श्रीं का अर्थ हुआ ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी मेरे दुखों को हरण करें और जीवन में समृद्धि लाएं। इस बीज मंत्र का पूरा अर्थ है कि हे परमपिता परमात्मा, हे महामाया, हे माता लक्ष्मी मेरे दुखों को हरें और मेरे जीवन को समृद्धि दें।
अन्य मंत्र : 
1. ॐ लक्ष्मी नम:।
 
2. ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।
 
3. ॐ लक्ष्मी नारायण नम:। 
 
4. ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नम:।
 
5. 'ॐ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोद्यात'। 
 
6. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?
7. ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
 
8. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
 
9. ॐ लक्ष्मी नमो नम:।
 
10. ॐ श्रीं श्रीये नम:।
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

07 सितंबर 2025 को होगा खग्रास चंद्रग्रहण, देश-दुनिया पर होगा प्रभावी

Ganesh Visarjan 2025 : गणेश उत्सव के अंतिम दिन कर लें ये काम, पूरे साल कोई विघ्न नहीं करेगा परेशान

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन के बाद पूजन सामग्री का क्या करें? जानिए सही तरीका

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण: वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण और उपाय

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

सभी देखें

धर्म संसार

क्या चंद्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है, या इसके पीछे छिपा है भय और विध्वंस का खौफनाक सच?

Ganesh chaturthi 2025: इस मुस्लिम देश के रक्षक हैं श्रीगणेश, 700 सालों से ज्वालामुखी की आग से कर रहे लोगों की हिफाजत

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से होगा श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, जानें शास्त्रों के नियम और खास बातें

Ganesh Visarjan 2025: पहली बार घर में विराजे हैं बप्पा तो जान लीजिए गणेश विसर्जन की सही विधि, ना भूलें ये खास बातें

Shradh paksh 2025: श्राद्ध विधि: पिंडदान और तर्पण करने का सही तरीका और नियम

अगला लेख