Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11वां सर्व धर्म प्रार्थना दिवस ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ अब ऑनलाइन आयोजित होगा

Advertiesment
Global Healing Day
हर वर्ष कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में आयोजित होने वाला सर्व धर्म प्रार्थना दिवस (ग्लोबल हीलिंग डे) मानव धर्म, वैश्विक शांति एवं विश्व कल्याण का एक अद्वितीय आध्यात्मिक आयोजन रहा है, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि एक मंच पर आकर मंत्र, दुआ, अरदास एवं प्रार्थना के माध्यम से संपूर्ण मानवता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
 
यह आयोजन पिछले वर्षों में विभिन्न देशों में संपन्न होता रहा है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिलकर विश्व शांति का संदेश देते रहे हैं। वर्ष 2026 में इसका आयोजन बैंकॉक, थाईलैंड में निर्धारित किया गया था। किन्तु, हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा विदेश यात्राओं को लेकर दिए गए आवाहन को गंभीरता से लेते हुए कृष्णा गुरुजी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय लिया है कि 11 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला 11वां ग्लोबल हीलिंग डे अब ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
 
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी ही सच्ची आध्यात्मिकता है। जब देशहित सर्वोपरि हो, तब व्यक्तिगत या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से ऊपर राष्ट्रीय संदेश को महत्व देना ही उचित है। अब यह वैश्विक आयोजन डिजिटल माध्यम से विश्वभर के श्रद्धालुओं, धर्मगुरुओं एवं मानवता प्रेमियों को जोड़ते हुए ऑनलाइन संपन्न होगा, जहां सभी धर्म एक साथ मानव धर्म और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
 
इस कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्य सर्व धर्म एकता, मानव धर्म का संदेश, विश्व शांति एवं वैश्विक कल्याण, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। कृष्णा गुरुजी के इस निर्णय की सभी ने सराहना की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत