Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में 14 साल की छात्रा से रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी, पॉस्को एक्ट हुई FIR

Advertiesment
हमें फॉलो करें 14-year-old student molested by relative in Indore

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (13:15 IST)
इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ उसी के एक रिश्तेदार ने छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना की घटना को अंजाम दिया। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गुना का रहने वाला है। आरोपी किसी पारिवारिक काम के लिए इंदौर आया था।

पीड़िता की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी शिकायत पर अनिल प्रजापत निवासी बरखेडा गुना के खिलाफ छेडछाड ओर पॉस्को एक्ट के चलते एफआईआर की गई है।

कुछ समय से घर में रह रहा था आरोपी : पुलिस जांच में छात्रा ने बताया कि जुलाई में उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। इसके चलते आरोपी को परिवार की सहायता के लिए इंदौर बुलाया था। कुछ समय से उनके घर में रह रहा था और परिवार के कामों में मदद कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब छात्रा घर के कामों में लगी होती, तब वह उसे परेशान करता और छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, बार-बार उसके साथ बाहर चलने के लिए प्रेशर बनाता था। लगातार कोशिशों के बावजूद छात्रा ने उससे दूरी बनाए रखी, लेकिन उसने कई बार उसने प्रताड़ित करने का प्रयास किया।

छात्रा ने पिता को बताया : पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो भी ले लिए थे और बाद में उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। उसने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। अक्टूबर 2025 में छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद आरोपी को घर से बाहर कर दिया गया था। उस समय पारिवारिक संबंधों के चलते पुलिस में शिकायत नहीं की गई।

इसके बाद भी आरोपी मोबाइल फोन के जरिए छात्रा को लगातार धमकाता रहा। बुधवार को उसने दोबारा संपर्क कर दबाव बनाया और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने पिता को जानकारी दी और दोनों थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज कराया गया।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से