Hanuman Chalisa

MP: महू के पास 2 सैन्य अधिकारियों पर हमला, महिला मित्र से रेप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (23:34 IST)
महू (एमपी)। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे 2 युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी 2 महिला मित्रों पर कथित रूप से हमला कर दिया और उनमें से एक महिला से बलात्कार किया। बड़गोंदा थाने के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने बताया कि 23 और 24 वर्षीय 2 अधिकारी महू छावनी शहर के 'इन्फैंट्री स्कूल' में 'यंग ऑफिसर्स' (वाईओ) पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं।

ALSO READ: इंदौर में महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया, निर्वस्त्र कर मुजरा करने को किया बाध्य
 
उन्होंने बताया कि वे अपनी 2 महिला मित्रों के साथ मंगलवार को पिकनिक मनाने गए थे। हिरोरे ने कहा कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे 7 अज्ञात लोग महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित पिकनिक स्थल के पास पहुंचे और उन्होंने कार में बैठे एक अधिकारी तथा महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया।

ALSO READ: यूपी के गोंडा में नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप, हादसे के बाद कार छोड़कर भागे आरोपी
 
थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरा अधिकारी कार से दूर था और उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी तरह घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर बदमाश मौके से भाग गए। हिरोरे ने कहा कि चारों पीड़ितों को चिकित्सकीय जांच के लिए सुबह करीब 6.30 बजे महू सिविल अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों के अनुसार अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान थे।

ALSO READ: IIT-BHU गैंगरेप के आरोपी बरी, अखिलेश यादव बोले- BJP के महिला सुरक्षा के पाखंड का पर्दाफाश
 
उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में पता चला कि बदमाशों ने 1 महिला से बलात्कार किया था। इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने संवाददाताओं से कहा कि लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वासल ने कहा कि 4 पुलिस थानों के कर्मियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख