Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 (19:11 IST)
Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 (19:17 IST)
Indore tops in Smart City contest: स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही इंदौर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के शहर को 7 अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। इंदौर को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 27 सितंबर को शहर में होने वाले इंदौर कॉन्क्लेव में प्रदान किए जाएंगे।
इंदौर शहर को मिलने वाले पुरस्कारों की सूची-
-
सेनिटेशन में प्रथम
-
अर्बन एनवायरमेंट में प्रथम
-
जल के क्षेत्र में प्रथम
-
सोशल ऑस्पेक्ट्स में प्रथम
-
बिल्ट एनवायरमेंट में द्वितीय
-
इकोनॉमी में द्वितीय
-
कोविड इनोवेशन में द्वितीय
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जनभागीदारी से अधिकारियों ने और राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते यह सब संभव हो पाया। स्मार्ट शहर बनने पर शहरवासियों को बधाई।
इससे पहले इंदौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से ऊपर आबादी के शहरों में 187 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने शहरवासियों को बधाई दी।
webdunia
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 (19:11 IST)
Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 (19:17 IST)